साधु बनकर प्रयागराज कुंभ में रह रहा था 10 हजार का इनामी, पुलिस ने भी हुलिया बदलकर पकड़ा

भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (देहात) की पुलिस ने एक लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को फ़िल्मी अंदाज़ में प्रयागराज कुंभ से गिरफ्तार किया. आरोपी कुंभ में साधु का भेष बनाकर घूम रहा था और पुलिस को भी साधु का भेष बनाकर ही पूरे अंडरकवर ऑपरेशन को अंजाम देना पड़ा.

दरअसल, 31 जनवरी को सूखीसेवनिया थाना इलाके में एक नाबालिग युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया. जांच में मालूम हुआ कि युवती की आत्महत्या में नीतेश कुमार दुबे नाम का युवक ही आरोपी है.

इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी नीतेश दुबे के खिलाफ धारा 107, 74 बीएनएस और 9/10 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की.

फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर देहात एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा ने 10 हज़ार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया और एक पुलिस टीम का गठन किया.

आरोपी नीतेश कुमार दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उसके स्थाई पते अलीपुर गांव जिला कैमूर (बिहार) रवाना हुई, लेकिन वहां पहुचने पर पता चला कि आरोपी नीतेश कुमार दुबे प्रयागराज कुंभ में चला गया है.

साधु का भेष बनाकर कुंभ में रह रहा था आरोपी
गांव से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम आरोपी नीतेश कुमार दुबे की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज कुंभ पहुंची और मुखबिरों को सक्रिय किया. तकनीकी मदद और मुखबिर की सूचना से पता चला कि आरोपी नीतेश कुमार दुबे प्रयागराज कुंभ में साधु का छद्म भेष धारण कर रह रहा है और भीड़ का फायदा उठा कर पुलिस को चकमा दे रहा है.

इसके बाद पुलिस टीम ने भी साधुओं के भेष बदल कर आरोपी की निगरानी शुरू की तो मालूम चला कि आरोपी नीतेश कुमार दुबे कुंभ क्षेत्र छोड़कर वापस घर की ओर निकल गया है.

पुलिस टीम ने पीछा करके आरोपी नीतेश कुमार दुबे को उसके घर अलीपुर जिला कैमूर (बिहार) से गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबध में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: police

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

9 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

10 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

10 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

10 hours ago