छतरपुर
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में शनिवार सुबह एक चौंकाने वाला हादसा हुआ। बिहार के भागलपुर से दर्शन के लिए आई 40 वर्षीय संगीता साहू की साड़ी में अचानक आग लग गई। परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आई संगीता जब आरती में शामिल हो रही थी, तभी उनकी साड़ी में आग लग गई। घटनास्थल पर भीड़ बढ़ने के कारण संगीता को पता ही नहीं चला कि आग कैसे लगी।
आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पानी तथा कपड़े से आग बुझाई, लेकिन तब तक संगीता बुरी तरह झुलस चुकी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संगीता के भांजे अनिल कुमार साह ने बताया कि परिवार के लोग इस हादसे से घबराए हुए हैं, लेकिन भगवान के आशीर्वाद से उन्हें जल्द ठीक होने की उम्मीद है।
छतरपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते…
ग्वालियर. एंप्लायीज प्राविडेंट फंड आर्गनाइजेशन ने भविष्य निधि अंशदान में कंपनियों की ओर से की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के…
रायपुर रक्षाबंधन पर केवल भाई-बहन का प्रेम ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण…
रायपुर पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानपीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह…
रायपुर सुकमा जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत…