खरगोन में हैरान करने वाली घटना: एक महिला ने जन्म दिए चार बच्चे, दो बेटे और दो बेटियां

खरगोन
 अक्सर फिल्मों और कहानियों में एक साथ कई खुशियां दरवाजे पर दस्तक देती हैं, ठीक वैसा ही कुछ यहां देखने को मिला, जब एक साधारण परिवार की जिंदगी एक ही रात में बदल गई. रात का सन्नाटा था, अस्पताल के बाहर परिजन बेचैनी से इंतजार कर रहे थे. हर बीतता पल चिंता बढ़ा रहा था, लेकिन अंदर डॉक्टरों की टीम एक मुश्किल जंग लड़ रही थी. फिर अचानक खुशखबरी आई एक नहीं, दो नहीं, बल्कि चार बच्चों की किलकारी एक साथ गूंजी है। 

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म देकर सबको चौंका दिया. खास बात यह है कि इन चारों नवजातों में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। 

बच्चों की हो रही विशेष निगरानी
जानकारी के मुताबिक, बड़वाह तहसील के मेहपुरा गांव की रहने वाली पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रात डॉक्टरों की टीम की निगरानी में डिलीवरी कराई गई, जिसमें महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया. डॉक्टरों के अनुसार, यह डिलीवरी काफी जटिल थी, लेकिन मेडिकल टीम की सतर्कता से सभी बच्चों का सुरक्षित जन्म हो सका. चारों नवजातों का वजन करीब 700 ग्राम से 1 किलोग्राम के बीच बताया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि इतनी कम वजन में जन्म लेना जोखिम भरा होता है, इसलिए बच्चों को लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 

फिलहाल मां और चारों बच्चे अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है, लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: birth

Recent Posts

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…

1 minute ago
CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन दुर्ग । चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल…

4 minutes ago
CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे से…

14 minutes ago
CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा…

23 minutes ago
CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान राम के प्रति अटूट आस्था को…

26 minutes ago
CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…

31 minutes ago