भोपाल.
भोपाल का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर दोस्तों के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने मसूरी गया था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव शनिवार, 3 जनवरी सुबह होटल के कमरे में मिला। बताते हैं मौत के एक दिन पहले रात में एक महिला दोस्त का बर्थ मनाया था, सुबह वह बेसुध हालत में मिला।
सुबह अचेत अवस्था में मिला
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। वह 1 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ मसूरी पहुंचा था। 2 जनवरी की रात दोस्तों ने साथी भावना वर्मा नामक युवती का जन्मदिन होटल में मनाया। पार्टी खत्म होने के बाद रात करीब 11 बजे हर्ष अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो साथियों ने कमरे में जाकर देखा। हर्ष अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे MDT-112 के माध्यम से पुलिस को मामले की जानकारी मिली।
पीएम के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवा दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच जारी है।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…