नर्मदापुरम रोड पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक अपने से आगे चल रहे ट्रक में जाकर घुस गया, ड्राइवर की मौके पर मौत

भोपाल
मिसरोद के नर्मदापुरम रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अपने से आगे चल रहे ट्रक में जाकर घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में मिनी ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मिनी ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं जिस ट्रक में मिनी ट्रक घुसा उसका पिछला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आधी रात को हुए हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मिसरोद पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर मृतक चालक के शव का पीएम करवा लिया है।
 
ट्रक चालक मौके से फरार
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय रामस्वरूप अहिरवार कालापीपल, शाजापुर का रहने वाला था। वह राजगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी से दूसरे शहरों के लिए जाने वाले ट्रक चलाता था। शनिवार देर रात वह पीलूखेड़ी से कोल्ड्रिंक का भरा मिनी ट्रक बैतूल के भेंसदेही लेकर जा रहा था।
रात करीब तीन बजे नर्मदापुरम रोड पर वृंदावन ढाबे के पास मिसरोद की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गया। भीषण भिड़ंत में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक मौके से भाग चुका था, जबकि मिनी ट्रक चालक मृत अवस्था में अंदर फंसा था। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर एम्स अस्पताल भेजा। फिलहाल हादसे का कारण पता नहीं चल सका है। शंका जताई जा रही है कि आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है।

शाम को घर से निकला था रामस्वरूप
मृतक रामस्वरूप के भाई दीपक ने बताया कि वह शनिवार शाम को ही घर से पीलूखेड़ी गए थे। करीब दस साल पहले रामस्वरूप की शादी हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। सबसे छोटा बच्चा करीब एक साल का है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार

मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार जल संरक्षण, मछली पालन और…

36 minutes ago
खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने जताया संतोष

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने जताया संतोष

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने…

38 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट ने CBI की FIR-चार्जशीट रद्द की, कारोबारी विवाद में क्रिमिनल केस को बताया न्यायिक दुरुपयोग

सुप्रीम कोर्ट ने CBI की FIR-चार्जशीट रद्द की, कारोबारी विवाद में क्रिमिनल केस को बताया न्यायिक दुरुपयोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के कारोबारी विजय कुमार केला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.…

59 minutes ago
मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, 5 साल में ₹21,485 करोड़ खर्च; स्वास्थ्य और किसानों पर खास फोकस

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, 5 साल में ₹21,485 करोड़ खर्च; स्वास्थ्य और किसानों पर खास फोकस

भोपाल  जनता की सहूलियत के कामों पर सरकार 21 हजार 485 करोड़ रुपए खर्च करेगी।…

1 hour ago
जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव जैन

जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य सचिव जैन

जनकल्याण अभियान में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना करें सुनिश्चित : मुख्य…

1 hour ago
बुरहानपुर में आंधी-बारिश से तबाह केला फसल, CM मोहन यादव ने तय की मुआवजा राशि

बुरहानपुर में आंधी-बारिश से तबाह केला फसल, CM मोहन यादव ने तय की मुआवजा राशि

बुरहानपुर   तेज आंधी और बेमौसम के कारण बुरहानपुर जिले में केले की फसलों को भारी…

1 hour ago