भोपाल की एक किशोरी महाकुंभ में स्नान करने निकली, गलत ट्रेन में चढ़कर कानपुर पहुंची

भोपाल
प्रयागराज महाकुंभ में संगम में स्नान करने के मन से एक किशोरी बिना जानकारी के ट्रेन में चढ़ गई। नाबालिग अकेले ही घर से निकली थी। उसे प्रयागराज जाना था, लेकिन पहुंच गई कहीं और। जी हां वह भोपाल से 650 किमी दूर कानपुर के पास गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। मामले का खुलासा जिस तरह से हुआ वह आपको हैरान कर देगा।

गोविंदपुरी स्टेशन में इधर-उधर भटकते समय जब आरपीएफ ने किशोरी से बात की तो वह रोने लगी। इसके बाद आरपीएफ ने किशोरी के पिता को फोन किया। इसके बाद पता चला कि बेटी की गुमशुदगी का मुकदमा भोपाल के थाने में दर्ज है। इसके बाद दोनों ही जगहों की पुलिस ने आपस में संपर्क किया और कहा गया कि किशोरी को सुरक्षित रखें, उसे लेने आ रहे हैं।
किसी ने गलत ट्रेन पर चढ़ाया

बताया जा रहा है कि किशोरी भोपाल के आनंद नगर बिजली कॉलोनी निवासी राजकुमार लोधी की बेटी है। उसका नाम रोशनी है। रोशनी के अनुसार- वह रविवार को घर से महाकुंभ स्नान करने के लिए निकली थी। इस दौरान स्टेशन पर किसी ने गलत ट्रेन में चढ़ा दिया और वह गोविंदपुरी पहुंच गई। जब बेटी से संपर्क नहीं हुआ तो पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी।
परिजनों के पास पहुंची नाबालिग

इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी। लेकिन जैसे ही परिवार को किशोरी के सकुशल होने की जानकारी मिली तो वे खुश हो गए। गोविंदपुरी जीआरपी ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया इसके बाद बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: girl

Recent Posts

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, डिग्री और मार्कशीट पर अब लिखा जाएगा ‘भारत’

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, डिग्री और मार्कशीट पर अब लिखा जाएगा ‘भारत’

 जबलपुर जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का रविवार को होने वाला दीक्षा समारोह इस बार…

25 minutes ago
पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

10 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

11 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

11 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

11 hours ago