सामूहिक विवाह सम्मेलन में अनोखी मिसाल: फूलों से सजे मंच पर सीएम के बेटे ने रचाई शादी

उज्जैन 
मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज सामूहिक विवाह सम्मेलन के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ. इशिता यादव पारंपरिक रस्मों के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं. दूल्हा-दुल्हन पूरी शाही पारंपरिक वेशभूषा में वरमाला और अन्य रस्मों के बीच सामूहिक विवाह के मंच पर हैं. इनके साथ अन्य जोड़े भी शादी की रस्में निभा रहे हैं. फूलों से सजे मंच पर गर्मजोशी और उत्साह का माहौल है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बेटे की शादी किसी आलीशान होटल, रिसॉर्ट या विदेशी लोकेशन पर न करके 21 अन्य जोड़ों के साथ एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराने का फैसला लिया. इससे उन्होंने बड़ा सामाजिक संदेश दिया है कि अनावश्यक वैभव और दिखावे से ज्यादा महत्व परिवार, संस्कार और सामाजिक समानता का होता है. शादी की फोटो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा शेरवानी और साफे में है, जबकि दुल्हन गहरे लाल रंग की कढ़ाईदार लहंगे में है. दोनों के चेहरे पर रस्मों के दौरान स्वाभाविक खुशी झलक रही है.

उज्जैन के सांवरा खेड़ी में आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 21 जोड़े शामिल हैं. दोपहर से लेकर शाम तक फेरे, कन्यादान, विदाई सहित सभी पारंपरिक विधियां एक-एक करके संपन्न की जा रही हैं. सीएम परिवार की सादगी और आमजन के बीच बैठकर शादी करने का यह निर्णय कई परिवारों के लिए प्रेरणा है.

'हमें तो यह शादी ही सबसे भव्य लग रही है'
आजतक से बातचीत में सीएम के बेटे दूल्हा डॉ. अभिमन्यु यादव ने कहा था कि यह शादी बिल्कुल साधारण नहीं है. मेरे लिए यह बहुत लैविश है. इतने लोग हमारे साथ हैं, सब खुश हैं. यही हमारे पिता और हमारी इच्छा थी कि शादी किसी दिखावे में नहीं, समाज के साथ जुड़े हुए तरीके से हो.

निमंत्रण कार्ड से लेकर बैलगाड़ी तक… कई चीजें बनीं चर्चा का विषय
शादी से एक दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में अभिमन्यु और इशिता दोनों बैलगाड़ी में बैठे हुए नजर आए, हाथ में चश्मा और चेहरे पर मुस्कान… यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. बिना किसी शाही तामझाम, साधारण छपाई और सीधी-सादी भाषा में छापा गया शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

साधारण प्रिंट वाला निमंत्रण कार्ड, दूल्हा-दुल्हन का बैलगाड़ी में प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होना और सामाजिक समानता के साथ संयुक्त विवाह का मंच… इन सबने इस शादी को चर्चा में ला दिया. उज्जैन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और आयोजन समितियां मौजूद हैं. बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को ध्यान में रखकर यातायात और सुरक्षा की अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं.

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा   मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…

48 minutes ago
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…

1 hour ago
डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर में उपचार

डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर में उपचार

 डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर…

1 hour ago
दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…

2 hours ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-राज्यपाल डेका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…

2 hours ago