उज्जैन में महिला को शराब पिला सड़क पर ही रेप, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

उज्जैन

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सड़क किनारे रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो बुधवार शाम का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक महिला से अश्लीलता करते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस घटना के बाद पुलिस ने विस्तार से जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि युवक ने शादी का वादा कर महिला को शराब पिलाई और उसके बाद रेप किया फिर धमकी देकर फरार हो गया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पीड़ित महिला को थाने लाया गया, जहां शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला ने बताया की युवक शराब की दुकान के पास मिला था और शादी का लालच दिया फिर उसके रेप किया और  धमकी देकर फरार हो गया। महिला का बयान दर्ज कर उसको मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

इस घटना पर कोतवाली सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि उज्जैन के कोयला फाटक की शराब की दुकान के पास रेप की घटना का एक वीडियो मिला था। इस वीडियो पर संज्ञान लेकर महिला को थाने लाया गया और महिला की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को शराब पीला कर शादी का झांसा दिया था और कहा था कि हमेशा साथ रहूँगा। लेकिन युवक रेप करने के बाद धमकी देकर वहां से भाग गया। उन्होंने कहा कि यह काफी गंभीर घटना थी। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वायरल वीडियो पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "धर्म नगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है। इस बार भी काला टीका कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है। यदि मुख्यमंत्री के गृह नगर के यह हाल है तो बाकी प्रदेश के हालात आसानी से समझ जा सकते हैं। दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अत्याचार को भी महसूस किया जा सकता है।"

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago