गाड़ी की जमानत कराने थाने में आई महिला बनाने लगी रील, थाना प्रभारी ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

शिवपुरी
 लोगों को ऑनलाइन दुनिया में फेमस होने का ऐसा चस्का लगा है कि वे किसी भी हद जाने को तैयार हैं। इसमें कुछ महिलाएं तो एक नया ही उदाहरण बनकर सामने आ रही हैं। उन्हे इस चीज का ध्यान ही नहीं है कि कहां खड़े हैं और क्या कर रहे हैं, एक पल का मौका मिला नहीं कि बस फोन चालू करके रील बनाने शुरू!

ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले के पिछोर से सामने आया है। यहां एक तेजस्वी महिला थाने में रील बनाने लगी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने हाथों से उसे इंटरनेट पर वायरल भी किया। गजब की बात यो यह है कि वह यहां किसी जरूरी काम से आई थी। उसे छोड़ कर महिला ने रील बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण समझा। महिला की इस हरकत पर पुलिस ने भी एक्शन लिया है।
गाड़ी की जमानत कराने पहुंची थी महिला

महिला रील बनाने की आदी है। इससे पूर्व भी वह जेल व थानों पर रील बना चुकी है। दरअसल, नई बस्ती पिछोर निवासी रूचि लोधी की गाड़ी से कोई सड़क हादसा घटित हो गया था। बीते रोज महिला अपनी गाड़ी की जमानत कराने के लिए पिछोर थाने पर पहुंची। इसी दौरान उसने थाने से निकलते समय अमने सहयोगी की मदद से रील बना डाली। उसने रील को इंटरनेट मीडिया पर इसे वायरल कर दिया ।
पुलिस ने लिया ये एक्शन

इस मामले में पुलिस ने उक्त महिला से जवाब मांगा है। यह मामला थाना प्रभारी जितेंद्र मावई के संज्ञान में आते ही उन्होंने महिला को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने महिला से पूछा है कि थाने में रील क्यों बनाई। इस पर उसके खिलाफ क्यों न कानूनी कार्रवाई की जाए। घटनाक्रम के बाद से मामला सुर्खियों में है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : फेक मैरिज पार्टी को लेकर हंगामा, रिसॉर्ट को सील करने की तैयारी …

CG : फेक मैरिज पार्टी को लेकर हंगामा, रिसॉर्ट को सील करने की तैयारी …

भिलाई। हिंदू विवाह संस्कार, सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है। यह…

11 minutes ago
CG : गरियाबंद के होटल में महिला की हत्या

CG : गरियाबंद के होटल में महिला की हत्या

गरियाबंद . जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों…

14 minutes ago
CG : निलंबन पर सीधे हाईकोर्ट पहुंचीं हेडमास्टर

CG : निलंबन पर सीधे हाईकोर्ट पहुंचीं हेडमास्टर

बिलासपुर । जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक ने सीधे…

17 minutes ago
CG : CM साय ने रूपनारायण सिन्हा के निवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

CG : CM साय ने रूपनारायण सिन्हा के निवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

रायपुर . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार सुबह योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा…

21 minutes ago
CG : रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के ट्रेन यात्रियों को मिल रही राहत …

CG : रेलवे के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के ट्रेन यात्रियों को मिल रही राहत …

रायपुर. दक्षिण मध्य रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की बढ़तरी संख्या को देखते हुए…

22 minutes ago
CG : चतुर ग्रामीण के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, घर की बाड़ी में उगाया था गांजा

CG : चतुर ग्रामीण के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, घर की बाड़ी में उगाया था गांजा

जशपुर । जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोदाम पुलिस…

27 minutes ago