भोपाल में युवक ने की आत्‍महत्‍या

भोपाल

अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में तनाव से ग्रस्त एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि स्वजनों ने बताया है कि नौकरी छूटने और शादी टूटने से युवक तनाव में था। अरेरा हिल्स थाना पुलिस मौत के कारण की जांच कर रही है।

मेडिकल की दुकान पर काम करता था
    पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय प्रदीप गिरी भीम नगर में रहता था। वह एक मेडिकल की दुकान पर काम करता था। कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर उसकी नौकरी छूट गई थी।
    इस दौरान जिस लड़की से उसकी शादी की बात चल रही थी। लड़की के घर वालों को यह बात पता चली तो उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया।
    इससे प्रदीप तनाव में रहने लगा था। शनिवार शाम को जब उसके स्वजन अलग-अलग काम से बाहर गए थे, तब उसने घर में अकेले शाम के समय फांसी लगा ली। रात को स्वजन घर पहुंचे तो वह फंदे पर टंगा दिखा।

आइटीआई कैंपस के बाहर झूलता मिला युवक का शव
    गोविंदपुरा स्थित आइटीआई कैंपस के बाहर एक खंभे पर बने फंदे पर युवक का शव झूलता मिला। मृतक की पहचान अशोका गार्डन निवासी 30 वर्षीय शुभम सूर्यवंशी के रूप में हुई है।
    वह कैंपस में ही चाय की दुकान लगाता था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अशोका गार्डन थाना पुलिस खुदकुशी मानकर मामले की जांच कर रही है।
    एसआई अजय कुमार दुबे के अनुसार शुभम मयूर विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। वह आइटीआई कैंपस में ही उसके पापा के साथ चाय की दुकान लगाता था।
    शनिवार को दुकान बंद करने के बाद वह घर नहीं लौटा, वहीं आइटीआई में हास्टल के छात्रों ने उसे फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। रविवार को उसका पीएम करवा दिया गया है।
    पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। इधर अशोका गार्डन में ही एक 32 वर्षीय रोहित कनोजिया ने घर में फांसी लगा ली।
    स्वजनों का कहना है कि वह नशे का आदी थी, जिससे पत्नी छोड़कर चली गई थी। साथ ही वह एक महीने पहले नशामुक्ति केंद्र से वापस आया था।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

1 hour ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

2 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

2 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

2 hours ago