भोपाल में पैदल सड़क पार कर रहे युवक की एंबुलेंस की चपेट में आने से मौत

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम) कॉरिडोर में सड़क पार कर रहे एक युवक की एंबुलेंस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मिसरोद थाना प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार शाम भोपाल के नर्मदापुरम रोड पर हुआ।

उन्होंने बताया कि युवक पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बागसेवनिया की तरफ से मिसरोद की ओर जा रही निजी अस्पताल की एक एंबुलेंस ने युवक को रौंद दिया। वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण युवक एंबुलेंस के नीचे फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया।

अधिकारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने पथराव कर एंबुलेंस वैन के कांच तोड़ दिये। पुलिस ने युवक को भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के समय एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। पुलिस एंबुलेंस के चालक को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

13 minutes ago
CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

27 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

30 minutes ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर  इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…

30 minutes ago
CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…

34 minutes ago
CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

उत्तर बस्तर कांकेर : बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जिले के स्व-सहायता समूह की…

48 minutes ago