राघौगढ़
नगर की ड्रीम सिटी कॉलाेनी में रहने वाले एक युवक की बीते दिन संदिग्ध मौत हो गई। युवक रात में खाना के साथ मैगी खाकर सोया था। मौत के सही कारणों का पता लगाने पुलिस ने मर्ग जांच शुरू कर युवक के शव का पीएम कराया है। जानकारी के अनुसार राघौगढ़ की ड्रीम सिटी कॉलोनी में रहने वाले युवक हेमंत पुत्र शिवनारायण मोगिया उम्र 25 वर्ष को बीती अल सुबह अचानक चक्कर आने लगे और वह उल्टियां करने लगा। इस पर स्वजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
रेलवे की तैयारी कर रहा था युवक
युवक के पिता ने बताया कि हेमंत रेलवे में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। उसका छोटा भाई अरविंद उम्र 21 वर्ष भी पढ़ाई करता है। युवक के पिता ने बताया कि हेमंत को रात करीब ढाई बजे अचानक उल्टियां होने लगी और चक्कर आने की उसने शिकायत की।
इसके कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया, जिसे सबसे पहले राघौगढ़ की साडा कॉलोनी के अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है। युवक के पिता ने बताया कि रात में घर के सभी लोगों ने खाने के साथ मैगी खाई थी। गौरतलब है कि युवक और उसके स्वजन मूलरूप से जामनेर के पास पचगोडिया गांव के रहने वाले हैं।
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…
कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…
भोपाल राज्य पुलिस सेवा के आठ (1997 बैच के एक और 1998 बैच के सात)…
बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…