आकांक्षा योजना से कराई जायेगी जनजातीय विद्यार्थियों को जेईई, नीट और क्लैट की तैयारी

भोपाल
जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों की उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से फ्री कोचिंग प्रदान करेगा। विभाग ने जनजातीय विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं लॉ की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं जेईई, नीट और क्लैट की तैयारी करवाने के लिये 'आकांक्षा योजना' बनाई है। जनजातीय विद्यार्थी इन प्रतियोगी परिक्षाओं में अपने शासकीय शिक्षकों की मदद लेकर स्वयं तैयारी कर विशेष स्थान प्राप्त कर रहे हैं। आकांक्षा योजना में 10वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। आवेदक विद्यार्थियों का कोचिंग संस्था द्वारा ली गई प्रवेश परीक्षा में मिले प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट पर वांछित कोचिंग के लिए चयन किया जाता है।

प्रदेश के 800 जनजातीय विद्यार्थी पाएंगे निशुल्क कोचिंग
आकांक्षा योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राज्य स्तर पर प्रवेश परीक्षा से 400 विद्यार्थियों का चयन जेईई के लिए किया जाएगा। जेईई की कोचिंग भोपाल, नीट की कोचिंग इंदौर में एवं क्लैट की कोचिंग के लिए जबलपुर को चुना गया है, इनमें 200-200 विद्यार्थियों को चुना जाएगा।

टैबलेट से पढ़ेंगे जनजातीय विद्यार्थी, मिलेगी आवासीय सुविधा
आकांक्षा योजना में कोचिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग सेंटर पर भी आवासीय सुविधा दी जाएगी। साथ ही उन्हें इसकी तैयारी से संबंधित पुस्तकें और स्टेशनरी सहित मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इन विद्यार्थियों को टेबलैट भी दिया जाएगा, जिसके लिए इंटरनेट एवं डाटा प्लान की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की जायेगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

14 minutes ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

24 minutes ago
पुलिस गाड़ी में रील बनाकर बोला आरोपी- ‘आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल’

पुलिस गाड़ी में रील बनाकर बोला आरोपी- ‘आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल’

दुर्ग. दुर्ग जिले में अपराधी पुलिस की नाक के नीचे कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते…

38 minutes ago
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

सफलता की कहानी उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी…

46 minutes ago
राजनांदगांव को 510 करोड़ की सौगात: सीएम विष्णु देव साय ने 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

राजनांदगांव को 510 करोड़ की सौगात: सीएम विष्णु देव साय ने 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर.  किसानों की समृद्धि, गांवों का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य…

1 hour ago
60% गिग वर्कर्स ने पेट्रोल को कहा अलविदा! EV से डिलीवरी कर बढ़ाया मुनाफा

60% गिग वर्कर्स ने पेट्रोल को कहा अलविदा! EV से डिलीवरी कर बढ़ाया मुनाफा

 ग्वालियर पीठ पर भारी - भरकम डिलीवरी बैग, माथे पर पसीने की बूंदें और दिल…

1 hour ago