ग्वालियर
एलपीजी सब्सिडी की तरह अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में भी लाभ परित्याग शुरू कर दिया गया है। लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए योजना के पोर्टल पर लाभ परित्याग का विकल्प सक्रिय कर दिया गया है। प्रदेशभर में महिलाएं स्वेच्छा से लाभ परित्याग कर भी रही हैं। ग्वालियर सहित विभिन्न जिलों में पात्र महिलाएं, जिन्हें लाड़ली बहना योजना की एक हजार की राशि मिल रही है या अब तक डीबीटी यानी डायरेक्ट बैंक बेनेफिशियरी ट्रांसफर से उन्हें लाभ नहीं मिला, वे लाभ परित्याग के लिए सामने आ रही हैं।
ग्वालियर में योजना के तहत लाभ परित्याग करने वाली महिलाओं की संख्या 70 तक पहुंच गई है। बता दें कि मप्र में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। पहले यह लाभ 23 से 60 साल की विवाहित महिलाओं को प्रदान किया जा रहा था, लेकिन अब संशोधन के बाद 21 से 60 साल की उम्र सीमा कर दी गई है। साथ ही 23 से 60 साल की उम्र सीमा में चार पहिया की श्रेणी से ट्रैक्टर को बाहर कर दिया गया।
इससे परिवार में ट्रैक्टर होने पर महिला इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इस योजना को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है, लेकिन अब ऐसी महिलाएं सामने आना शुरू हो गईं हैं, जो इस लाभ का परित्याग करना चाहती हैं। इस बार 10 सितंबर को मुख्यमंत्री ग्वालियर जिले से चौथी किस्त जारी करेंगे। वहीं, इस योजना में 27 अगस्त को भी मुख्यमंत्री नई घोषणा कर सकते हैं।
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…