वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिप में अकादमी ने हासिल किये 3 पदक

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिप में अकादमी ने हासिल किये 3 पदक

खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन 9 से 13 नवंबर तक दिल्ली में किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस चैम्पियनशिप में सोमवार को खेल अकादमी की खिलाड़ी कु. नीरू ढांडा ने रजत पदक और खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रायफल में एक स्वर्ण और एक रजत पदक 10 नवंबर को हासिल किया था। चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 पदक प्राप्त किये हैं।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरू ढांडा को पदक प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

प्रतियोगिता में चेक रिपब्लिक की जीना हार्डलीकोवा ने स्वर्ण और भारत की कीर्ति गुप्ता ने काँस्य पदक प्राप्त किया। नीरू ढांडा ने कुल 43 अंक अर्जित कर फायनल में रजत पदक प्राप्त किया। फायनल जीतने वाली चैक रिपब्लिक की खिलाड़ी ने 45 अंक अर्जित किये। कांस्य पदक प्राप्त करने वाली कीर्ति गुप्ता ने 32 अंक अर्जित किये।

ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में काँस्य

ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप का आयोजन 6 से 10 नवंबर तक जम्मू में किया गया। इस चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। खेल अकादमी के फेंसिंग खिलाड़ी खुशी दभाड़े, प्रज्ञा सिंह, अंजलि बाथरे और अंजू परिहार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ईपी महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने खेल अकादमी के सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: sarang

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

6 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

7 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

7 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

7 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

7 hours ago