पुलिस के अनुसार वारदात के बाद कपड़े बदल लेते थे आरोपित , सामने आया सीसीटीवी फुटेज

इंदौर

कार पंक्चर कर लाखों रुपये की चोरी करने के मामले में मद्रास की ठक-ठक गैंग का नाम सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने सात बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं, जो बाणगंगा थाना क्षेत्र में वारदात करने आए थे। बदमाश पुलिस को चकमा देने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वारदात करने के बाद आरोपित चलते हुए कपड़े भी बदल लेते हैं।

डीसीपी जोन-3 पंकज पांडेय के मुताबिक, 15 जुलाई को पंधाना निवासी देवेंद्र पंवार के साथ लवकुश चौराहे पर वारदात हुई थी। बदमाश उनकी कार को पंक्चर कर 10 लाख से ज्यादा के आभूषण और नकदी रुपये चुरा ले गए थे। इसी गैंग ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सियागंज में कार पंक्चर की और महिला से 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

वारदात के पहले पार्टी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस मदनी दरबार होटल पहुंची, तो आरोपित वारदात के पूर्व नाॅनवेज की पार्टी करते हुए नजर आए। आरोपित वारदात के बाद रेलवे स्टेशन के पास भी दिखे। हालांकि, इस बीच पुलिस की नजरों से बचने के लिए कपड़े बदल लिए।

 टीआई देवेंद्र सिंह के मुताबिक, बदमाश ठक-ठक गैंग के सदस्य हैं जो पूरे देश में चोरी की घटनाएं करते हैं।
    आरोपित पहले गाड़ी पर गंदगी फेंक कर चोरी करते थे। इसके बाद रुपये गिरा कर लोगों को झांसा देने लगे।
    बदमाश ट्रेन से आते-जाते हैं। लोकेशन, पीएसटीएन से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं।
    डीसीपी के मुताबिक आरोपितों की गिरफ्तारी पर पु‍लिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
    पुलिस के अनुसार आरोपितों की तलाश के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पर्चे चस्पा करवाए जा रहे हैं।

बंगले में चोरी करने वाले आरोपितों से टामी-औजार जब्त
एमजी रोड स्थित लाल बंगला में चोरी करने वाले आरोपितों को तुकोगंज पुलिस ने शनिवार तक रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपितों से औजार और टामी जब्त कर ली है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : अमित बघेल का किया हुआ अपराध गंभीर : हाईकोर्ट …

CG : अमित बघेल का किया हुआ अपराध गंभीर : हाईकोर्ट …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास ने बलौदाबाजार आगजनी कांड पर सख्त टिप्पणी करते…

15 minutes ago
CG : BSP में एक करोड़ की चोरी, 250 टन लोहा पार …

CG : BSP में एक करोड़ की चोरी, 250 टन लोहा पार …

भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई…

26 minutes ago
पंडवानी की मशहूर लोकगायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर AIIMS में भर्ती

पंडवानी की मशहूर लोकगायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर AIIMS में भर्ती

रायपुर. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार और पंडवानी गायन की अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुकी तीजन…

29 minutes ago
CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

CG : अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, कन्हर और पांगन नदी किनारे 2 पोकलेन मशीन जब्त …

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक…

34 minutes ago
गरीबों को बड़ी राहत! CM साय ने सार्थक PDS फेज-2 फैसले का किया स्वागत, खाद्य सुरक्षा होगी मजबूत

गरीबों को बड़ी राहत! CM साय ने सार्थक PDS फेज-2 फैसले का किया स्वागत, खाद्य सुरक्षा होगी मजबूत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस…

39 minutes ago
CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…

56 minutes ago