आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जैन समाज के नहीं पूरे भारत और विश्व के संत थे – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की जैन तीर्थक्षेत्र चंद्रगिरी डोंगरगढ़ में स्थित समाधि के दर्शन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को डोंगरगढ़ ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों ने आश्रम में संचालित अन्य गतिविधियों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कमेटी के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि जैन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की 18 फरवरी को समाधि ली थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में संचालित चल चरखा केन्द्र का अवलोकन कर कर्मचारियों से कपड़ा बुनने की विधि की संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कपड़े की गुणवत्ता को भी देखा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जैन समाज के नहीं पूरे भारत और विश्व के ऐसे संत थे, जिन्होंने विश्व के कल्याण की कामना हमेशा की है। उन्होंने आचार्य जी के अहिंसक कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य श्री के व्यक्तित्व और जीवन कृतित्व पर चर्चा की और उनके चलाए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा स्मृति स्वरूप आचार्य श्री विद्यासागर जी की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर श्री राहुल कोठारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत उपस्थित थे।

 

kgnews

Recent Posts

CG : सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित…

CG : सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित…

कोरबा । भारतीय सेना में भर्ती हेतु सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले…

6 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न…

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न…

कोरबा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 में जिले के अधिक से…

8 minutes ago
CG : जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 21 जुलाई 2026 तक 357.7 मिमी औसत…

11 minutes ago
CG : वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित…

CG : वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित…

दुर्ग । ग्रामीण विकास एवं रोजगार सृजन को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्र…

13 minutes ago
CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

किसानों के लिए बनेगी उर्वरक उपसमिति रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार…

21 minutes ago
CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

रायपुर । राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के…

24 minutes ago