दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट आयोजकों पर कार्रवाई, इंदौर नगर निगम दर्ज करेगा एफआईआर

इंदौर
भारत के प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के शो ने इंदौर के दर्शकों को जहां भरपूर मनोरंजन दिया, वहीं इस आयोजन के बाद शो के आयोजकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इंदौर नगर निगम ने शो के आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। निगम का आरोप है कि आयोजकों ने मनोरंजन टैक्स चुकाने में लापरवाही बरती है, जिसके चलते 2 करोड़ रुपये की टैक्स राशि अब भी बकाया है।

नगर निगम के राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने इसे लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शो से पहले और बाद में आयोजकों को टैक्स भुगतान के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद, आयोजकों ने न तो बकाया राशि चुकाई और न ही संबंधित सीए की रिपोर्ट निगम को सौंपी। ऐसे में नगर निगम ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
क्या है मामला?

इंदौर में दिलजीत दोसांझ का शो बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में दर्शक शामिल हुए थे। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शो के टिकटों से होने वाली आय पर मनोरंजन टैक्स लगाया गया था। इसकी कुल राशि 2 करोड़ रुपये तय की गई। हालांकि आयोजकों ने इस टैक्स का भुगतान नहीं किया।
होगी कानूनी कार्रवाई

चौहान ने बताया कि निगम ने बार-बार नोटिस जारी कर आयोजकों को समय दिया, लेकिन उनकी ओर से कोई पहल नहीं की गई। अब नगर निगम ने कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि टैक्स की बड़ी राशि की वसूली के लिए निगम हरसंभव कदम उठाएगा। वहीं दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े कलाकार के शो का मामला होने के कारण नगर निगम इस पर पूरी सतर्कता और कानूनी प्रक्रिया के तहत काम कर रहा है। चौहान ने कहा कि 'यह केवल टैक्स बकाया का मामला नहीं है, बल्कि नियमानुसार प्रक्रियाओं का पालन न करने का भी है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

53 minutes ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

56 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

58 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

1 hour ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

1 hour ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

1 hour ago