स्‍वीकृत भार से अधिक विद्युत का उपयोग करने पर तिलकराम स्‍वीट्स पर हुई कार्यवाही

भोपाल
भोपाल के भानपुर क्षेत्र में स्थित तिलकराम स्वीट्स द्वारा अपने प्रतिष्‍ठान में स्‍थापित बिजली कनेक्‍शन के स्‍वीकृत भार से ढाई गुना अधिक भार का उपयोग करते पाए जाने पर मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की बीआई सेल टीम ने 46 लाख 11 हजार 694 रूपये का बिल जारी किया है।

गौरतलब है कि मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्‍ताओं के परिसरों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर स्‍वीकृत भार से अधिक भार का उपयोग करने वाले उपभोक्‍ताओं की जाँच की जा रही है। जांच में बढ़ा हुआ लोड पाए जाने पर खपत के आधार पर जुर्माना लगाकर बिल जारी किये जा रहे हैं। इसी क्रम मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल शहर वृत्‍त अंतर्गत बीआई सेल द्वारा संदेह होने पर एलटी हाई वैल्‍यू कंज्‍यूमर के मीटर के एमआरआई डाटा से उपभोक्ताओं की औसत खपत एवं लोड का विश्लेषण किया गया। इसमें उपभोक्ता मे. तिलकराम स्वीट्स भानपुर द्वारा स्वीकृत भार 45 किलोवाट के अनुसार दर्ज खपत एवं अधिकतम मांग के अनुसार जारी बिल में कमी पाए जाने पर उप महाप्रबंधक बीआई सेल श्री अजय वाधवानी, प्रबंधक श्रीमती रितु वाजपेई, श्री शरद पाठक एवं सहायक श्री प्रबंधक हर्षद केकरे सहित बीआई सेल टीम द्वारा उपभोक्ता के परिसर में स्थापित विद्युत मीटर एवं लोड की जांच की गई। उपभोक्ता मे. तिलकराम स्वीट्स भानपुर द्वारा स्वीकृत भार से अधिक भार लगभग ढाई गुना ज्यादा 109 किलोवाट एवं मीटर का एमएफ (Multiplication Factor) 20 पाया गया, जिस पर तत्काल कार्यवाही की गयी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा इन दिनों निम्नदाब के गैर घरेलू और औद्योगिक (पॉवर) उपभोक्ताओं के परिसरों का व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान उपभोक्ता परिसर में विद्युत भार (लोड) में वृद्धि के प्रकरण पकड़े जा रहे हैं। कंपनी द्वारा विद्युत भार की वृद्धि स्वेच्छा से करा लेने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जा रहा है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्‍वैच्छिक ऑनलाइन आवेदन कर भार वृद्धि करा लें। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर सरल संयोजन के माध्‍यम से अथवा UPAY उपाय एप के माध्‍यम से भी भार वृद्धि के लिए आवेदन किया जा सकता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन और डब्ल्यूसीएल के बीच हुए महत्वपूर्ण एमओयू

मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन और डब्ल्यूसीएल के बीच हुए महत्वपूर्ण एमओयू

भोपाल वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन…

23 minutes ago
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर…

43 minutes ago
बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन, 23 अवैध मकान ढहाए; 7 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन, 23 अवैध मकान ढहाए; 7 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ…

48 minutes ago
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा; जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन

भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा; जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन

भोपाल  अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर…

57 minutes ago
डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन लिखेगा महिदपुर की नई तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन लिखेगा महिदपुर की नई तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्र को…

58 minutes ago