महाकाल के दरबार पहुंचे एक्टर संजय मिश्रा, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर बोले- ‘एक बार और आएंगे’

उज्जैन

प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दरबार में फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने पहुंचकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि वह पहले भी तीन बार भगवान महाकाल की शरण में आ चुके हैं और एक बार फिर आने की इच्छा है.

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए लगातार बॉलीवुड के कलाकार पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में अभिनेता संजय मिश्रा ने भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. उन्होंने भगवान महाकाल की चौखट पर शीश नवाया. इसके बाद नंदी हाल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप किया.

'एक बार फिर महाकाल से मिलने की इच्छा'
अभिनेता संजय मिश्रा ने धार्मिक यात्रा के बारे में बताया कि वह भोपाल में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसी बीच भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे. संजय मिश्रा ने यह भी कहा कि वह पहले तीन बार महाकालेश्वर मंदिर आ चुके हैं. उन्होंने दर्शन के बाद कहा कि उनके मन में एक बार फिर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने की इच्छा है.

महाकाल लोक बनने के बाद लगातार आकर्षण बढ़ा
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पहले भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे लेकिन महाकाल लोक के निर्माण के बाद यहां पर फिल्मी जगत से जुड़ी हस्तियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. पंडित राम गुरु के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी मूवमेंट भी लगातार बढ़ता जा रहा है. भगवान महाकाल के दर्शन के लिए जो एक बार आ जाता है, वह बार-बार आने की इच्छा रखता है.

शुक्रवार को महाकाल के भव्य दर्शन
शुक्रवार (31 जनवरी) को उज्जैन के राजा महाकाल ने निराकार से साकार रूप में दर्शन दिए. महाकाल के दरबार में हर रोज ही हजारों भक्तों की कतार लगी रहती है, जो उनके मनमोहक रूप को आंखों में बसाने के लिए उत्सकुक रहते हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून…

35 minutes ago
अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अंतरधार्मिक दंपती को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने से…

46 minutes ago
MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

भोपाल  एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…

1 hour ago
MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों और अवैध गतिविधियों…

1 hour ago
नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के…

2 hours ago