भोपाल
प्रदेश के 671 बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए अतिरिक्त चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। बीएड के करीब 58 हजार सीटों में से 47 हजार सीटों पर प्रवेश हुए हैं।अब भी 11 हजार सीटें खाली रह गई हैं ।तीन चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 प्रतिशत सीटें खाली रहगई हैं। वहीं नेशनल काउंसिल आफ टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) के प्रमुख कोर्सेस में एमएड, बीएबीएड, बीएससीबीएड, बीएडएमएड, बीएलएड, बीएड पार्ट टाइम और बीपीएड हैं। एनसीटीई के सभी 10 पाठ्यक्रमों में 71 हजार सीटों पर 54 हजार प्रवेश हो चुके हैं। अब करीब 16 हजार सीटें खाली हैं। यानी 24 प्रतिशत सीटें खाली हैं। अधिकारियों का कहना है कि 25 जुलाई को सीटें आवंटित की जाएगी।
अतिरिक्त चरण में 17 हजार पंजीयन हुए
अतिरिक्त चरण में एनसीटीई के सभी पाठ्यक्रमों के लिए करीब 17 हजार पंजीयन हुए हैं। दस्तावेजों के सत्यापन की गुरुवार को आखिरी तारीख थी।अब तक 12 हजार सत्यापन हुए हैं। एनसीटीई का सबसे ज्यादा डिमांड वाला कोर्स बीएड का है।इसमें अतिरिक्त चरण में 15 हजार ने पंजीयन कराया है नौ हजार विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ है।
भोपाल आपदा प्रबंधन को अधिक समावेशी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश ने…
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा देने की…
नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल नियमों…
रायपुर मुख्य सचिवविकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ सचिवों की उच्चस्तरीय…