जीआईएस सबस्टेशन, भोपाल में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर

जीआईएस सबस्टेशन, भोपाल में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर

सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर हुई 70 एमवीए

भोपाल 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि गर्मी के मौसम में राजधानी की विद्युत पारेषण व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 132 केवी जीआईएस सबस्टेशन, ई-8 अरेरा कॉलोनी भोपाल की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। नए ट्रांसफार्मर के जुड़ने से इस सबस्टेशन की कुल क्षमता बढ़कर 70 एमवीए हो गई है।

जीआईएस गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन तकनीक पर आधारित यह सबस्टेशन सीमित स्थान में निर्मित है, जहां अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसके बावजूद कंपनी के इंजीनियरों ने अपनी दक्षता और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए कम स्थान में ही 20 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत कर दिया।

पारेषण नेटवर्क को मिली मजबूती

एमपी ट्रांसको भोपाल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य के अनुसार विगत दिवस स्थापित इस 20 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से न केवल भोपाल की कुल ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता में वृद्धि हुई है, बल्कि सबस्टेशन पर वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध हो गई है। इससे आवश्यक रखरखाव (शटडाउन) के दौरान भी विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखना संभव होगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव में रिश्वत लेते वीडियो वायरल, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित

राजनांदगांव में रिश्वत लेते वीडियो वायरल, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित

राजनांदगांव. कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से नगद राशि लेते हुए…

27 minutes ago
बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ बना जनआंदोलन, 2.85 लाख जल संरचनाओं से बढ़ी जल संचयन क्षमता

बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ बना जनआंदोलन, 2.85 लाख जल संरचनाओं से बढ़ी जल संचयन क्षमता

बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन 2.85 लाख जल संरचनाओं से बढ़ी जल…

37 minutes ago
डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की जिंदगी, जल संरक्षण ने बढ़ाई आजीविका की रफ्तार

डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की जिंदगी, जल संरक्षण ने बढ़ाई आजीविका की रफ्तार

डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर जल संरक्षण के साथ आजीविका…

1 hour ago
CG में डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन का मौका

CG में डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन का मौका

दुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों का प्रोत्साहित करने…

1 hour ago
प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति…

2 hours ago