विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा- मैं आपका पड़ोसी और आपने लाभ नहीं उठाया

सिवनी
 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में वोटिंग से पहले बीजेपी और कांग्रेस जैसे अहम दल जनता के बीच जाकर अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं और उनसे वोट मांगने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्य के सिवनी जिले में मौजूद थे। यहां जनता को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने उनसे कई वादे किए। गोपालगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, 'मैं आपका पड़ोसी हूं पर आपने मेरा लाभ नहीं उठाया। 34 साल से कांग्रेस का उम्मीदवार यहां नहीं जीता है। मेरी भी तमन्ना है कि मैं सिवनी को छिंदवाड़ा बनाऊं। मैं सालों तक यह कहता रहा लेकिन आपने मौका नहीं दिया।'

अपने संबोधन के दौरान सिवनी की तुलना छिंदवाड़ा से करते हुए कमलनाथ ने यह भी कहा,'18 साल से यहां कोई काम नहीं हुआ है। इसलिए मुझे दुख होता है। छिंदवाड़ा से तुलना करते हैं। लेकिन यह याद रखिएगा कि छिंदवाड़ा के सभी विधायक कांग्रेस के हैं। कांग्रेस के नगर निगम और नगर निगम का महापौर कांग्रेस का है। 32 साल का आदिवासी लड़का वहां महापौर है। मेरी इच्छा थी कि सिवनी को छिंदवाड़ा बनाऊं पर आपने मौका दिया ही नहीं।'

कमलनाथ का शिवराज सिंह चौहान पर जुबानी हमला
इस रैली में कमलनाथ ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोला। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान राज्य में घोषणा पर घोषणा किए जा रहे हैं। वो अब तक 22 हजार से ज्यादा घोषणाएं कर चुके हैं। जहां नदी भी ना हो वहां शिवराज सिंह चौहान पुल की घोषणा कर देंगे। कमलनाथ ने आगे यहां कहा, 'शिवराज सिंह चौहान यहां आएंगे और घोषणाएं करेंगे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने राज्य को क्या दिया है। उन्होंने सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दिया।' मध्य प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर एक चरण में 17 नवंबर को चुनाव होने हैं। राज्य में मुख्य टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है। बीजेपी ने यहां अपने कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस भी बीजेपी को कड़ी टक्कर देने का दावा कर रही हैं। राज्य के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

 

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

5 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

7 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

8 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

8 hours ago