बैतूल के आमला में ADJ तपेश कुमार दुबे का ड्यूटी के दौरान निधन, शोक की लहर

आमला
बैतूल जिले के आमला में पदस्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) तपेश कुमार दुबे के निधन से न्याय जगत के साथ ही प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. वह आमला क्षेत्र के लादी गांव में विजिट करने गए थे. अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई. तुरंत ही मौके पर डॉक्टर्स को बुलाया गया. डॉक्टर्स ने चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. माना जा रहा है कि उन्हें अचानक हार्ट अटैक पड़ा. वह 55 वर्ष के थे.

तबियत बिगड़ते ही डॉक्टर्स को बुलाया

मौके पर मौजूद अफसरों ने लादी गांव में विजिट के दौरान एडीजे तपेश कुमार दुबे को अचानक अस्वस्थता महसूस हुई. दौरे में साथ चल रहे अफसरों ने तुरंत मौके पर चिकित्सकों को बुलाया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत बताया. इससे सभी न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कर्मचारी स्तब्ध रह गए. एसडीएम बडोनिया ने बताया "एडीजे तपेश कुमार दुबे एक अत्यंत समर्पित और ईमानदार अधिकारी थे. यह पूरी न्यायिक सेवा के लिए एक बड़ी क्षति है. प्रशासन इस घटना से गहराई से स्तब्ध हैं.”

छिंदवाड़ा में हुआ अंतिम संस्कार

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) तपेश कुमार दुबे मूल रूप से छिंदवाड़ा शहर के पटेल कॉलोनी के रहने वाले थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं. शासन की ओर से उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम छिंदवाड़ा भेजने की आवश्यक व्यवस्था की गई. उनका अंतिम संस्कार छिंदवाड़ा के पातालेश्वर मोक्षधाम में हुआ. एडीजे तपेश दुबे ने वकील के रूप में छिंदवाड़ा में कई वर्षों तक काम किया.

हार्ट अटैक के लक्षण

हार्ट अटैक आने से पहले हार्ट की मांसपेशियों में रक्त संचार रुक जाता है. इस पर तत्काल कदम उठाने की जरूरत है. हार्ट अटैक आने से पहले इन संकेतों को समझें.

    सीने में दर्द या बेचैनी
    शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द
    सांस लेने में कठिनाई
    पसीना आना
    मतली या उलटी
    थकान
    चक्कर आना

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

भोपाल   संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

39 minutes ago
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…

39 minutes ago
MPESB Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

MPESB Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

भोपाल   मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल ने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग…

42 minutes ago
CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…

56 minutes ago
CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…

59 minutes ago
धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

नारायणपुर  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के एक गांव में धर्म परिवर्तन के विरोध में ग्रामीणों…

1 hour ago