देवरी में अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टर के यहां मिला ऐलोपैथी दवाइयों का जखीरा

सागर
कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने देवरी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। झुनकू पंचायत के संजय नगर में तीन अवैध क्लीनिकों पर छापा मारकर उन्हें सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से पूरे नगर में हड़कंप मच गया और कई झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। अधिकारियों ने अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों में एलोपैथी दवाइयां और अनधिकृत इलाज की शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया।

डॉ. समीर विश्वास के क्लीनिक पर छापा
कार्रवाई की शुरुआत बस स्टैंड के पास स्थित डॉ. समीर विश्वास के क्लीनिक से हुई। नायब तहसीलदार चंद्रभान दीवान, मेडिकल ऑफिसर डॉ. पराग, डॉ. अवधेश लोधी और पुलिस बल की टीम जब क्लीनिक पहुंची, तो वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। उनका कंपाउंडर अधिकारियों को देखकर भाग गया। जांच के दौरान क्लीनिक में एलोपैथी दवाइयां, एंटीबायोटिक्स और सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले एनेस्थीसिया इंजेक्शन मिले। डॉ. अवधेश लोधी ने बताया कि ये दवाइयां केवल विशेषज्ञ डॉक्टर ही उपयोग कर सकते हैं, लेकिन क्लीनिक में कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं मिले। केवल इलेक्ट्रो होम्योपैथी का सर्टिफिकेट लगा था, फिर भी मरीजों का इलाज एलोपैथी से किया जा रहा था। अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई कर दवाइयां जब्त कीं और क्लीनिक को सील कर दिया।

महिला मरीज की आपबीती
क्लीनिक में माने गांव की एक महिला मरीज आरती दांगी अपने पति के साथ इलाज के लिए आई थी। उसे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। आरती ने बताया कि सुबह 9 बजे से वह क्लीनिक में थी, लेकिन डॉक्टर नहीं आए। कंपाउंडर ने उसे तीन बोतल चढ़ाई और 1800 रुपये वसूल लिए, फिर भी कोई राहत नहीं मिली। रोते हुए उसने कहा कि उनके पति मजदूरी करते हैं। इलाज के लिए 25 किलो चना बेचकर पैसे जुटाए थे। पति ने आरोप लगाया कि क्लीनिक में इलाज के नाम पर लूट हुई। पत्नी की हालत में सुधार नहीं हुआ।
 
अन्य क्लीनिकों पर भी कार्रवाई
टीम ने इसके बाद संजय नगर में डॉ. केसी पटेल और दामोदर पटेल के गुरुदत्त क्लीनिक पर छापा मारा। यहां भी एलोपैथी दवाइयां मिलीं, जिन्हें जब्त कर पंचनामा कार्रवाई की गई। दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया। नायब तहसीलदार चंद्रभान दीवान ने कहा कि कलेक्टर के निर्देश पर अवैध क्लीनिकों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
 
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गोविंद बरदिया, आरक्षक राजीव तोमर और मनोहर सिंह शामिल थे। प्रशासन की इस सख्ती ने झोलाछाप डॉक्टरों में खौफ पैदा कर दिया है और मरीजों की सुरक्षा के लिए ऐसी कार्रवाइयों की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ में आज से नया शैक्षणिक सत्र, खुले Schools …

CG : छत्तीसगढ़ में आज से नया शैक्षणिक सत्र, खुले Schools …

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने…

47 seconds ago
राजनांदगांव : रीति-रिवाज, परंपरा और संस्कृति को बचाने मंथन…

राजनांदगांव : रीति-रिवाज, परंपरा और संस्कृति को बचाने मंथन…

अंबागढ़ चौकी , केंद्रीय गोंड महासभा का दो दिवसीय महासभा 13 और 14 जून को…

2 minutes ago
राजनांदगांव : सर्विस लेन पर मोड़ के पास नाली का ढक्कन खुला…

राजनांदगांव : सर्विस लेन पर मोड़ के पास नाली का ढक्कन खुला…

राजनांदगांव | शहर की सर्विस लेन में रामाधीन मार्ग की ओर जाने वाले मोड़ पर…

8 minutes ago
मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी! मध्य प्रदेश में नहीं लेट होंगी ट्रेनें, तीसरी-चौथी लाइन का काम तेज

मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी! मध्य प्रदेश में नहीं लेट होंगी ट्रेनें, तीसरी-चौथी लाइन का काम तेज

बुरहानपुर   मध्य प्रदेश से मुंबई जाने वाली ट्रेनें अब इटारसी रूट पर नहीं पिटेंगी, साथ…

23 minutes ago
नक्सलवाद के अंत के बाद विकास की नई उड़ान, बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे : CM साय

नक्सलवाद के अंत के बाद विकास की नई उड़ान, बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे : CM साय

रायपुर  नक्सलवाद का दंश झेलते-झेलते बस्तर चार दशकों तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहा,…

43 minutes ago
पहली बार मीडिया के सामने आई सोनम रघुवंशी, चुप्पी तोड़ किए कई चौंकाने वाले खुलासे

पहली बार मीडिया के सामने आई सोनम रघुवंशी, चुप्पी तोड़ किए कई चौंकाने वाले खुलासे

इंदौर  राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी और फिलहाल जमानत पर रिहा सोनम रघुवंशी ने पहली…

1 hour ago