14 जिलों में 124 कार्यों के लिये करीब 79 करोड़ रूपये की प्रशासकीय मंजूरी जारी

भोपाल

राज्य सरकार के लोक परिसम्पति प्रबंधन विभाग के अधीन नवीन योजना 'लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन जिला प्रोत्साहन' योजना में जिले की आधारभूत संरचनाओं को और अधिक बेहतर और सुदृढ़ करने के लिये आवश्यकता एवं प्रस्ताव अनुसार धनराशि आवंटित की जाती है। लोक परिसम्पतियों का सुचारू प्रबंधन करने के लिये विभाग द्वारा गत वित्त वर्ष 2023-24 में निर्वर्तित परिसम्पत्ति से 14 जिलों को पात्रतानुसार वांछित धनराशि जारी की गई है। योजना में विभाग द्वारा 14 जिलों से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार 124 कार्यों की पूर्णता के लिये कुल 78 करोड़ 96 लाख 46 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

योजना क्रियान्वयन (कार्य पूर्णता) के लिये विभाग द्वारा गुना जिले में 14 कार्यों के लिये 89 लाख 81 हजार रूपये, जबलपुर में 31 कार्यों के लिये 8 करोड़ 77 लाख 93 हजार रूपये, दमोह में एक कार्य के लिये 31 लाख 74 हजार रूपये, कटनी में सात कार्यों के लिये 27 लाख 82 हजार रूपये, ग्वालियर में 6 कार्यों के लिये 3 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपये, इंदौर में 4 कार्यों के लिये 19 करोड़ 33 लाख 51 हजार रूपये एवं छिंदवाड़ा जिले में 22 कार्यों के लिये एक करोड़ 83 लाख 75 हजार रूपये, की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार सागर जिले में 4 कार्यों के लिये 13 करोड़ 48 लाख 23 हजार रूपये, भोपाल में 6 कार्यों के लिये 20 करोड़ 19 लाख 44 हजार रूपये, धार में 3 कार्यों के लिये 3 करोड़ 8 लाख 75 हजार रूपये, खरगोन में 17 कार्यों के लिये 5 करोड़ 5 लाख 28 हजार रूपये, सतना में 7 कार्यों के लिये एक करोड़ 6 लाख 25 हजार रूपये, नर्मदापुरम में एक कार्य के लिये 30 लाख 9 हजार रूपये तथा आगर-मालवा जिले में एक कार्य के 46 लाख 35 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति विभाग द्वारा जारी की गई है।

वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में इस नवीन योजना में विगत वित्त वर्ष में मंजूर किये गये तथा प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी होने वाले निर्माण कार्यों में काम प्रारंभ हो गया है। जिलों से मंजूर निर्माण कार्यों के अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन (अपडेट रिपोर्ट) भी भेजे जा रहे हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

2 minutes ago
CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के…

6 minutes ago
CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामलाधमकी देकर आधी राशि मांगने का…

8 minutes ago
CG : रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश…

CG : रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश…

रायगढ़ में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने तैयार कीं अनोखी बीज राखियां रायपुर । रक्षाबंधन…

11 minutes ago
CG : बलरामपुर में हेडमास्टर की गला रेतकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका…

CG : बलरामपुर में हेडमास्टर की गला रेतकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका…

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक हेडमास्टर की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल…

16 minutes ago
CG : हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा…

CG : हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा…

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण से आत्मसमर्पित युवाओं को मिला आजीविका…

19 minutes ago