ब्रेक फेल के बाद ट्रालाॅ ने आगे चल रही कार को मारी टक्कर, तीन वाहनों में लगी भीषण आग

धार

राऊ- खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर रात करीब 1:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टक्‍कर के बाद तीन वाहनों में आग लग गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। मौत का पर्याय बन चुके गणपति घाट पर हादसे नहीं थम रहे हैं। इस घाट पर अलग-अलग हादसों में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौते हो चुकी है।

इस घाट पर दुर्घटना के बाद कई वाहनों में भीषण आग लग चुकी है, जिससे 15 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौतें हो चुकी हैं। इसी गणपति घाट पर देर रात ब्रेक फेल होने के बाद ट्राॅला घाट उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार को टक्कर मारते हुए एक अन्‍य वाहन में पीछे से जा घुसा।

हादसे के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई। रात को ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर , करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । इसके बाद सुबह 6:00 बजे वाहनों में फिर आग लग गई । देखते ही देखते तीनों वाहनों ने आग पकड़ ली।

आग के बाद लगी वाहनों की कतार
कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब 8:00 बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास चलता रहा। इस दुर्घटना में कार सवार प्रतीक सोनी निवासी धरमपुरी, अंकुश जैन निवासी धरमपुरी और महेंद्र पिता कमलेश निवासी जयपुर राजस्थान घटना में घायल हुए।

आवागमन को किया सुचारू
इन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी लगते ही काकड़दा पुलिस प्रभारी मिथुन चौहान के साथ धामनोद का पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। इसके बाद आवागमन को सुचारू किया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…

11 minutes ago
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…

16 minutes ago
दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे?

दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे?

भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…

25 minutes ago
पुरुषों के बीच कपालिक शैली में गाकर बनीं पहचान, ऐसे मिली तीजन बाई को विश्वभर में प्रसिद्धि

पुरुषों के बीच कपालिक शैली में गाकर बनीं पहचान, ऐसे मिली तीजन बाई को विश्वभर में प्रसिद्धि

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव के साधारण परिवार में 8 अगस्त 1956…

26 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…

1 hour ago
भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

1 hour ago