इंदौर के बाद ग्वालियर से मिल सकेंगी इंटरनेशनल फ्लाइट

ग्वालियर
देश के दिल मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद ग्वालियर दूसरा ऐसा शहर होगा, जहां से इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ान भरेंगी। ग्वालियर में 500 करोड़ की लागत से नया एयर टर्मिनल अगले माह तैयार होकर डिलीवर होने वाला है।

ग्‍वालियर में तैयारी आरंभ
यही कारण है कि पहले से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। विमानन कंपनियां जैसे स्पाइस जेट, इंडिगो, एलायंस एयर के वरिष्ठ अधिकारियों को ग्वालियर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए आफर दे दिए गए हैं।

रात में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन
ग्वालियर से दोपहर में घरेलू विमान, जबकि रात में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जाएगा। ग्वालियर से वर्तमान में जिन देशों के लिए हवाई सेवा संचालित हो सकती हैं, उनमें संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के नाम संभावित हैं। ग्वालियर से उन शहरों के लिए उड़ान पहले संभावित होंगी, जहां कामकाज और नौकरी के सिलसिले में सबसे ज्यादा लोग होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस नए टर्मिनल का काम 15 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है, इसलिए अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की उड़ानों के लिए तैयारी की जा रही है।

नया एयर टर्मिनल
बता दें कि प्रदेश में ग्वालियर एयरपोर्ट का भव्य स्वरूप नए एयर टर्मिनल के रूप में सामने आने वाला है। 500 करोड़ रुपये की लागत से देश में सबसे तेजी से तैयार होने वाला यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी तैयार होगा। ग्वालियर एयरपोर्ट से 10 शहरों के लिए घरेलू उड़ानें संचालित हो चुकी हैं, लेकिन बीच-बीच में यात्रियों की कमी के चलते विमानों का संचालन रुक जाता है। वर्तमान में पांच शहरों के लिए ग्वालियर से घरेलू उड़ानें हैं।

प्रदेश का दूसरा शहर होगा ग्वालियर
प्रदेश में ग्वालियर अब दूसरा शहर होगा जहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी। ग्वालियर का नया टर्मिनल प्रदेश में सबसे भव्य और बड़ा होने का दावा किया गया है। प्रदेश में इंदौर शहर सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ान लेने वाला एयरपोर्ट है। वर्तमान में यह संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर से जुड़ा हुआ है। दुबई के लिए भी यहां से विमान सेवा चलाई जा चुकी है। अब ग्वालियर को भी अरब देशों से पहले जोड़ा जा सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

5 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

6 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

6 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

6 hours ago