मतदान के बाद जनादेश ईवीएम में पहुंच गया, आठ-आठ घंटे निगरानी कर रहे कांग्रेसी

ग्वालियर
मतदान के बाद जनादेश ईवीएम में पहुंच गया है। ईवीएम में गिरे मतों की गिनती चार जून को होना है। ईवीएम एमएलबी कालेज में बनाए गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने भी ईवीएम की निगरानी के लिए रात और दिन के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। कार्यकर्ता एमएलबी कालेज में लगे टेंट में बैठकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम तक जाने की किसी को इजाजत नहीं है। जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन्ही कैमरों की स्क्रीन बाहर लगा रखी है।

इसी स्क्रीन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता निगरानी कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी को लेकर बेफिक्र नजर आ रहे हैं। ईवीएम की निगरानी के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक आठ-आठ घंटे की निगरानी कर रहे हैं। निगरानी के लिए दो-दो कार्यकर्ता एमएलबी पहुंचते हैं। निर्वाचन आयोग ने टीवी स्क्रीन के माध्यम से निगरानी करने की सुविधा प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई है। यह व्यवस्था जिला प्रशासन ने आरोप-प्रत्यारोपों से बचने के लिए आयोग की सलाह पर की है और राउंड क्लाक आठ-आठ घंटे की निगरानी के लिए कार्यकर्ताओं को रहने की इजाजत दी है।

कलेक्टर ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
एमएलबी कालेज पहुंचकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतगणना के लिए सौंपे गए दायित्वों को समय सीमा में पूरा कर लें। बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विवेक कुमार, एडीएम टीएन सिंह सहित सभी एआरओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर चौहान ने लोक निर्माण के विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतगणना के लिए निर्धारित सभी कक्ष 25 मई तक तैयार करें।

इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त से कहा कि एमएलबी कालेज की सफाई, पेयजल व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया। कलेक्टर चौहान ने मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने मतगणना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

6 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

6 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

7 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

7 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

7 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

7 hours ago