अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी

संत हिरदाराम नगर

गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09485/09486 अहमदाबाद – पटना – अहमदाबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 09485 अहमदाबाद – पटना ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09485 अहमदाबाद – पटना विशेष ट्रेन दिनांक 09 मई एवं 16 मई 2025 (प्रत्येक शुक्रवार) को अहमदाबाद स्टेशन से शाम 16:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 03:30 बजे संत हिरदाराम नगर, सुबह 06:35 बजे बीना स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद  रात 23:45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09486 पटना – अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09486 पटना – अहमदाबाद विशेष ट्रेन दिनांक 11 मई एवं 18 मई 2025 (प्रत्येक रविवार) को सुबह 04:00 बजे पटना स्टेशन से प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 22:25 बजे बीना, अगले दिन रात 01:30 बजे संत हिरदाराम नगर एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद दोपहर 13:30 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में अहमदाबाद, नडियाद, छायापुरी (वडोदरा), रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 के माध्यम से गाड़ी की सटीक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। विस्तृत समय-सारणी एवं ठहराव विवरण हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago