राजाभोज विमान ताल से ऑफ सीजन में भी हवाई यात्री बढ़े, फिर भी डेढ़ लाख से कम

भोपाल
 मध्यम वर्ग भी ने इस बार जमकर हवाई सफर किया है। यही कारण है कि एयरलाइंस कंपनियों को उम्मीद के अनुरूप यात्री मिल रहे हैं। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से जुलाई के मुकाबले अगस्त माह में करीब छह हजार यात्री बढ़े हैं। हालांकि यह संख्या अब भी डेढ़ लाख तक नहीं पहुंच सकी है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में भोपाल से एक लाख 33 हजार 443 यात्रियों ने देश के विभिन्न शहरों तक सफर किया। इस दौरान एक हजार एक बार विमानों ने फेरे लगाए। जुलाई माह में यात्रियों की संख्या एक लाख 28 हजार 117 दर्ज की गई थी। जुलाई माह में एक हजार 11 बार विमानों ने फेरे लगाए थे।

आफ सीजन में यात्री बढ़ना अच्छा संकेत

एयरलाइंस कंपनियों के लिए अगस्त-सितंबर माह ऑफ सीजन माना जाता है। इन महीनों में यात्रियों की संख्या बढ़ना अच्छा संकेत माना जा रहा है। अगस्त माह में मौसम की खराबी के कारण भी कुछ उड़ानें निरस्त हुई थीं। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि अक्टूबर माह से 24 घंटे उड़ान संचालन शुरू होगा। इस दौरान पुणे उड़ान शुरू होगी। बेंगलुरू तक तीसरी उड़ान भी शुरू हो सकती है। यह उड़ानें शुरू हुईं तो भोपाल से यात्रियों की मासिक संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो जाएगी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ रहे हवाई यात्रियों की संख्या से एयरपोर्ट के अधिकारी खुश हैं। कई यात्री यहां आस-पास के पर्यटन स्थलों को निहारने के लिए पहुंचते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rajatop-news

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

40 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

50 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

2 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

3 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

3 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

4 hours ago