मध्यप्रदेश से राज्यसभा के पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, 4 सीट बीजेपी, एक कांग्रेस के खाते में

भोपाल
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के सभी पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। इनमें भाजपा के चार प्रत्याशी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन, उमेशनाथ महाराज, बंसीलाल गुर्जर और माया नारोलिया राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। वहीं कांग्रेस के एक प्रत्याशी अशोक सिंह भी निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा के एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, बंशीलाल गुर्जर और कांग्रेस के अशोक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है।

15 फरवरी को नामांकन दाखिल

गौरतलब है कि भाजपा ने 14 फरवरी को राज्‍यसभा प्रत्‍याशी के नामों की घोषणा की थी। इसी दिन कांग्रेस ने भी अशोक सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद 15 फरवरी को प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के विरोध में कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं हुआ है। ऐसे में ये सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

भाजपा ने इन प्रत्याशियों का दिया नाम

भाजपा प्रत्याशी उज्जैन के उमेश नाथ महाराज वाल्मीकि समाज से आते हैं। उन्होंने छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति के लिए काम किया है। इसी तरह तमिलनाडु के डॉ. एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं, उन्हें पूर्व में भी संगठन ने अवसर दिया। मध्य प्रदेश से एक अन्य प्रत्याशी बंसीलाल गुर्जर का चयन हुआ है, जो किसान वर्ग के लिए भी आवाज उठाते रहे हैं। महिला मोर्चा संगठन से जुड़ी रही ओबीसी नेता नर्मदापुरम निवासी माया नरोलिया भी प्रत्याशियों में शामिल हैं।

कांग्रेस की ओर से आए एक प्रत्याशी

कांग्रेस ने अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अशोक सिंह चार बार उम्मीदवारी कर चुके हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। 2007 के लोकसभा उपचुनाव में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे अशोक सिंह को भाजपा की यशोधरा राजे सिंधिया ने 35 हजार वोट से हराया था।

मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सदस्य

230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा के 163 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 66 विधायक हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान और डा. एल मुरुगन का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल भी अपना कार्यकाल इसी दिन पूरा कर रहे हैं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

10 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

10 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

11 hours ago