सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ जनता के कार्य करें : जनजातीय कार्य मंत्री डा. शाह

सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ जनता के कार्य करें : जनजातीय कार्य मंत्री डा. शाह

रतलाम में जिलाधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

भोपाल

जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास मंत्री तथा रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बुधवार को रतलाम में शासकीय योजनाओं एवं विकास गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री डा शाह ने निर्देशित किया कि सभी विभागों के जिलाधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता के हित में कार्य करें। आमजन की सभी समस्याओं और शिकायतों का निराकरण समय सीमा में किया जाए।

मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि रतलाम शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। संभाग मुख्यालय बनने के सभी नार्म्स रतलाम पूरी करता है। इसलिए रतलाम को संभाग बनाने के लिए बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया, जो राज्य शासन को भेजा जाएगा। मंत्री डॉ. शाह द्वारा रतलाम शहर के विकास के लिए भूमि की आवश्यकता की पूर्ति के लिये आवश्यक निर्देश कलेक्टर को दिए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रतलाम हवाई पट्टी का विस्तार किया जाएगा, जहां बड़े प्लेन उतर सकेंगे, बड़ी हवाई पट्टी के लिए अन्यत्र भूमि चिन्हित की जाएगी। उन्होंने रतलाम विकास प्राधिकरण की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी भेजने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि रतलाम कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी मंत्री हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। जहां पर कर्मचारी तैनात रहकर आम जनता से आवेदन शिकायतें प्राप्त करेंगे, जिनका निराकरण जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। वे स्वयं हर माह रतलाम आकर शिकायत निवारण की समीक्षा करेंगे। इससे पहले हर समय सीमा बैठक में कलेक्टर द्वारा निराकरण कार्रवाई की समीक्षा की जायेगी।

बैठक में मंत्री डॉ. शाह ने रतलाम जिले के शिप्रा चंबल नदी के सिपावरा संगम पर स्थित दीपेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण व उन्नयन/विस्तार कार्य के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट की जानकारी ली। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने लगभग 23 करोड रुपए लागत के इस प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी दी।

बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा जिले की सिंचाई परियोजनाओं की जानकारी भी ली गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सिंचाई क्षमता के विस्तार के लिए जो परियोजनाएं हाथ में ली जाना है उन पर कार्य किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्लस्टर निर्माण के संबंध में प्रेजेंटेशन देखकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। नमकीन क्लस्टर के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

बैठक में लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Shah

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

6 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

6 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

6 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

6 hours ago