कमलापति स्टेशन पर पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, नाम देखकर किया था हमला

भोपाल
 राजधानी भोपाल के कमलापति स्टेशन परिसर में पुलिसकर्मी दौलत खान की पिटाई करने और वर्दी फाड़ने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज सभी का जुलूस निकला। पुलिस ने उसी जगह इन आरोपियों का जुलूस निकाला, जहां इन्होंने घटना को अंजाम दिया था।

रेल SP राहुल लोढ़ा ने बताया कि घटना वाले दिन एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य 2 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिलीप अहिरवार और अमन यादव करोंद के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनके हिंदू और मुस्लिम को लेकर कमेंट करने के आधार पर BNS की 196 के तहत धारा बढ़ाई गई है। सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन परिसर में 26 और 27 अप्रैल की दरमियानी रात शराब पीने से मना करने के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी थी। 3 लड़के और एक लड़की स्कोर्पियो कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान GRP पुलिसकर्मी दौलत खान ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो उन्होंने हमला कर दिया। आरोपियो ने पुलिसकर्मी दौलत खान का नाम देखकर धार्मिक टिप्पणी करते हुए उन्हें जमकर पीटा और वर्दी तक फाड़ दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी दिलीप अहिरवार, अमन यादव, जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकवरी सेंटर …

CG : कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकवरी सेंटर …

दुर्ग,। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन में एक नया…

41 seconds ago
CG : जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रभावी संचालन …

CG : जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रभावी संचालन …

दुर्ग । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कलेक्टर अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में…

5 minutes ago
CG : घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान जारी …

CG : घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू…

14 minutes ago
CG : रायपुर में दौड़ेंगी माइक्रो बसें, 45 दिन के ट्रायल से बदलेगी शहर की यातायात तस्वीर …

CG : रायपुर में दौड़ेंगी माइक्रो बसें, 45 दिन के ट्रायल से बदलेगी शहर की यातायात तस्वीर …

रायपुर । राजधानी रायपुर में शहरी परिवहन को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा…

17 minutes ago
CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

गरियाबंद।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में…

2 hours ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव । भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका…

2 hours ago