आलोक रंजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्पेशल डीजी संजय झा हुए सेवानिवृत

भोपाल
 स्पेशल डीजी ट्रेनिंग संजय झा बुधवार 31 जुलाई को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह 1991 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रबंध आलोक रंजन को स्पेशल डीजी बनाया जाएगा। इसके बाद सितंबर में स्पेशल डीजी एवं डायरेक्टर अभियोजन सुषमा सिंह सेवानिवृत होंगी।

उनके स्थान पर एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव स्पेशल डीजी बनेंगी। बता दें कि संजय झा परिवहन आयुक्त थे, जिन्हें गुना बस हादसे के बाद पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया था।

इसी वर्ष 30 नवंबर को डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत होने पर एक स्पेशल डीजी को डीजीपी बनने का अवसर मिलेगा। ऐसे में स्पेशल डीजी एक पद रिक्त होने पर एडीजी तकनीकी सेवाएं योगेश मुद्गल डीजीपी बनेंगे। बता दें कि प्रदेश में डीजी के काडर पद पांच हैं, पर प्रदेश में काडर और नान काडर मिलाकर इसके 12 पद बनाए गए हैं। काडर पद में डीजीपी के अतिरिक्त, चेयरमैन पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन, डीजी होमगार्ड, डीजी जेल और स्पेशल डीजी प्रशिक्षण के पद शामिल हैं। लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में भी डीजी का पद हैं पर यह काडर पद नहीं है।

अधिकारी का नाम — पदनाम– सेवानिवृत्ति

सुषमा सिंह– स्पेशल डीजी- 30 सितंबर

राजेश कुमार गुप्ता – एडीजी- 30 सितंबर

अनिल कुमार गुप्ता – एडीजी- 31 अक्टूबर

आरके हिंगणकर – डीआइजी -31 अक्टूबर

सुधीर कुमार सक्सेना – डीजीपी – 30 नवंबर

महेंद्र सिंह सिकरवार – आइजी – 31 दिसंबर

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: ipstop-news

Recent Posts

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका रायपुर,   राज्यपाल रमेन…

9 minutes ago
CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

कोण्डागांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

10 minutes ago
CG : यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश …

CG : यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश …

रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों…

13 minutes ago
CG : निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त …

CG : निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त …

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली…

17 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

CG : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनांतर्गत कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में युवाओं को…

25 minutes ago
CG : IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश …

CG : IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश …

रायपुर । राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को…

26 minutes ago