भोपाल
मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों, निगम-मंडलों के लिए लागू की गई नई संविदा नीति को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम सबसे पहले लागू करने जा रहा है। कल होने वाली संचालक मंडल की बैठक में इसके लिए प्रस्ताव लाया जा रहा है।
बैठक में रिटायरमेंट के बाद बिना आदेश के काम कर रहे वरिष्ठ प्रबंधक केआर शाद को संविदा पर रखे जाने का प्रस्ताव भी लाया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार द्वारा सेवानिवृत्ति की आयु 62 करने के बाद भी साठ वर्ष की आयु में रिटायर कर दिए गए एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को जहां हाई कोर्ट ने दो साल के पूरे बेनिफिट दिए जाने के निर्देश दिए है वहीं ये कर्मचारी भी संविदा नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रहे है।
कल आएगा प्रस्ताव
पर्यटन निगम प्रदेश का पहला निगम है जो सबसे पहले अपने कर्मचारियों के लिए इसे लागू करने जा रहा है। 25 जुलाई को पर्यटन निगम के संचालक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को शामिल किया गया है। इसके जरिए यहां कार्यरत संविदाकर्मियों को इस नीति का लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। पर्यटन निगम मुख्यालय में महाप्रबंधक के पद से अप्रैल में सेवानिवृत्त हो चुके वरिष्ठ प्रबंधक केआर साद को संविदा नियुक्ति देने का प्रस्ताव भी बैठक में आ रहा है।
मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…
एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…
सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…
रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो…
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक एमसीबी/ विश्व साइकिल…
रायपुर। ललित जैसिंघ सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी बनाए गए है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी…