जबलपुर संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ अलग से होगी बैठक

भोपाल
मप्र की मोहन सरकार की पहली औपचारिक कैबिनेट बैठक बुधवार को जबलपुर में होगी। इसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने सहित अन्य विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही जबलपुर संभाग की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा भी होगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय को लेकर जन आभार सभा भी प्रस्तावित की गई है।

पहली बैठक अधिकारियों के साथ की थी
डा.मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की थी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी मंत्रियों के साथ मंत्रालय में बैठक की थी पर यह कैबिनेट बैठक नहीं थी। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी, विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की थी।

विभाग आवंटन के बाद पहली बैठक
मंत्रियों को विभाग आवंटित करने के बाद अब पहली कैबिनेट बैठक तीन जनवरी बुधवार को जबलपुर में आयोजित की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इसमें पिछले दिनों तेंदूपत्ता श्रमिकों के पारिश्रमिक में वृद्धि, भोपाल के बीआरटीएस को तोड़ने संबंधी निर्णय के अनुसमर्थन, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि सहित अन्य विषयों पर निर्णय लिए जा सकता है। बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्ताव को लेकर निर्णय मंगलवार को होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि कैबिनेट बैठक के अतिरिक्त जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा के पहले जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद जन आभार सभा भी प्रस्तावित की गई है।

कमल नाथ सरकार में भी हुई थी जबलपुर में कैबिनेट बैठक
कमल नाथ सरकार में भी जबलपुर में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी। इसमें शहर के विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली थी। बैठक बिजली विभाग के मुख्यालय शक्ति भवन में प्रस्तावित है। उधर, जन आभार सभा गैरिसन मैदान पर होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

10 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

10 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

10 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

10 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

10 hours ago