गरबा कार्यक्रम में दूसरे समुदाय के युवक के आने से भड़का आंबेडकर विश्वविद्यालय, जमकर हुई मारपीट, दो युवक घायल

महू
महू तहसील स्थित आंबेडकर विश्वविद्यालय में रविवार को विद्यार्थियों के गरबा आयोजन में वर्ग विशेष के युवक के आने से विवाद हो गया, जिसमे जमकर मारपीट भी हुई। उसके बाद पथराव भी हुआ, जिसमें दो युवक घायल हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।

जानकारी के अनुसार रविवार को विश्विद्यालय के विद्यार्थियों ने गरबा कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम विश्विद्यालय मुख्य गेट के पास बने मैदान में हो रहा था। इस दौरान बजरंग दल को सूचना मिली कि गरबा में वर्ग विशेष के युवक भी शामिल हुए हैं।

सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां विश्वविद्यालय और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी और पत्थर भी चलने लगे, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मध्यभारत अस्पताल ले जाया गया। यूनिवर्सिटी में एसडीओपी दिलीप चौधरी, बडगोंदा थाना प्रभारी लोकेंद्र हिहाेर, महू थाना प्रभारी संजय द्विवेदी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

कार्यक्रम के लिए नहीं ली गई थी अनुमति
इस मामले में कुलपति रामदास आत्राम का कहना है कि गरबा कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय से कोई अनुमति नहीं दी गई थी। इस मामले में मैं और कुछ नही कहूंगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

10 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

10 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

10 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

10 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

10 hours ago