अम्बिकापुर : धान उपार्जन की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण संपन्न – कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोसकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कलेक्टर ने आगामी 15 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को दुरुस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, तथा सभी एसडीएम उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान धान खरीदी की मानक संचालन प्रक्रिया एवं निगरानी हेतु जारी सतर्क ऐप, भौतिक सत्यापन ऐप, समिति स्तर पर धान आवक व गेट पास ऐप, तथा किसानों को धान का टोकन जारी करने हेतु तुहर टोकन ऐप के उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को इन सभी प्रक्रियाओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि आगामी धान उपार्जन सत्र में पारदर्शिता एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Admin

Recent Posts

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक…

15 minutes ago
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो,…

25 minutes ago
CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

28 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

जांजगीर-चांपा । जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप संचालित…

33 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल…

36 minutes ago
हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

भितरवार  भितरवार स्थित सांदीपनी सीएम राइज (मॉडल) स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग एक बार फिर…

44 minutes ago