नीमच
जिले की ADM लक्ष्मी गामड़ सरकारी दफ्तर में रील बनाती है। उनके इस रीलबाजी से जनता परेशान है। एक वकील ने इस बात की शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेटर लिखकर की है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।
दरअसल, नीमच के एडवोकेट दर्शन शर्मा का आरोप है कि एडीएम सरकारी कार्यालय में बैठकर रील बनाती हैं और बाहर एडवोकेट व जनता सुनवाई के लिए परेशान होते हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। शिकायतकर्ता एडवोकेट ने एडीएम को पद से हटाने की मांग की है।
दर्शन शर्मा ने बताया, "मैंने नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ की शिकायत देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी की है। शिकायत के जरिए मैंने एडीएम लक्ष्मी गामड़ को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक ओर एडीएम कार्यालय और न्यायालय में जनता व एडवोकेट परेशान होते हैं, तो वहीं दूसरी ओर नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ सरकारी कार्यालय में रील बनाती हैं। वे सरकारी काम करने से बचती हैं। ऐसे अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होना चाहिए।"
इसके पहले होमगार्ड से बुनवाई थीं खटिया
जब इस संबंध में एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। बता दें कि नीमच एडीएम सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे पूर्व में भी सोशल मीडिया पर रील डालने और बनाने को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। नीमच में पदस्थापना के दौरान ही एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने अपने बंगले पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवानों से खटिया बुनवाईं और इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, जिसके कारण वह काफी ट्रोल भी हुई थीं। एक बार फिर वह विवादों में आ गई हैं।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने…
अंबागढ़ चौकी , केंद्रीय गोंड महासभा का दो दिवसीय महासभा 13 और 14 जून को…
राजनांदगांव | शहर की सर्विस लेन में रामाधीन मार्ग की ओर जाने वाले मोड़ पर…
बुरहानपुर मध्य प्रदेश से मुंबई जाने वाली ट्रेनें अब इटारसी रूट पर नहीं पिटेंगी, साथ…
रायपुर नक्सलवाद का दंश झेलते-झेलते बस्तर चार दशकों तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहा,…
इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी और फिलहाल जमानत पर रिहा सोनम रघुवंशी ने पहली…