एमपी में हर 150 किमी में बनेगा एयरपोर्ट, 50 किमी में हेलीपेड भी बनेंगे

भोपाल

मध्यप्रदेश में अब जगह जगह विमान उड़ते नजर आएंगे। यहां अनेक एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। ये पीपीपी मोड पर तैयार किए जाएंगे। इतना ही नहीं, कई एयर स्ट्रिप डेवलप की जाएंगी और अनेक हेलीपेड भी बनाए जाएंगे। इस प्रकार प्रदेशभर में जिला और ब्लाक स्तर पर भी हवाई यातायात उपलब्ध होगा। राज्य सरकार की नई एविएशन पॉलिसी के अंतर्गत ये काम किए जाएंगे। नई एविएशन पॉलिसी, प्रदेश में पर्यटन और उद्योग की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते बनाई जा रही है।

 एमपी में हर 150 किमी पर एक एयरपोर्ट बनाया जाएगा। प्रदेश के छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। यहां छोटे एयरपोर्ट बनाकर अंतरराज्यीय व्यवसायिक उड़ानें शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही हर 100 किमी पर हवाई पट्टियां और हर 50 किमी पर हेलीपेड बनाए जाएंगे।

एमपी की नई विमानन पॉलिसी के अंतर्गत प्रदेश की हवाई पट्टियों को भी विकसित किया जाएगा। नए छोटे एयरपोर्ट पीपीपी मोड पर बनाए जाएंगे। नई पॉलिसी के तहत एयरपोर्ट का निर्माण प्रदेश का लोक निर्माण विभाग करेगा।

प्रदेशभर में हवाई पट्टियों को अपग्रेड किया जाएगा जिससे यहां जेट विमान उड़ सकें। यहां से छोटे विमान के माध्यम से हवाई सेवा मुहैया कराने के संबंध में विमानन विभाग और पर्यटन विभाग की चर्चा हो चुकी है। राज्य की सभी सरकारी और प्राइवेट हवाई पट्टियों को अपग्रेड किया जाएगा।

एमपी में फिलहाल 7 एयरपोर्ट हैं और 31 हवाई पट्टियां हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों में यात्रियों की सुविधा और छोटे या मझौले शहरों में धार्मिक टूरिज्म को ध्यान में रखते हुए पीएमश्री हवाई सेवा संचालित की जा रही है। अब राज्य सरकार हवाई सेवाओं के विस्तार पर फोकस कर रही है। इसके लिए नई विमानन नीति- एविएशन पॉलिसी बना रही है जिसमें रीजनल कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

42 minutes ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

54 minutes ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

1 hour ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

1 hour ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

1 hour ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

2 hours ago