जंगल के पेडो़ं को काटकर, किया गया साक्ष्य छिपाने का प्रयास

वन विभाग अधिकारी कि भूमिकाओं पर उठ रहे हैं सवाल

बिजुरी
क्षेत्रांतर्गत वन परिक्षेत्र भूमि पर जंगल विभाग कि मूक सहमति से भिन्न-भिन्न क्रियाक्लापों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसकी चर्चाओं कि गूंज इन दिनों सुर्खियां बन, हर आम और खास के बीच चौक-चौराहों से लेकर गली-गलियारों तक, लोगों के बीच सुनायी दे रही है। जिससे वन अमला कि छवि लगातार धूमिल होते जा रहा है, वहीं प्राकृतिक वन सम्पदाओं के दोहन से जंगल के पेड़-वनस्पति सहित खनिज संसाधन इत्यादी तेजी से नष्ट होने लगे हैं।

 निमहा (छुलहा) के जंगल में किया गया गजब कारनामा

बिजुरी वन परिक्षेत्र अन्तर्गत बेलगांव बीट स्थित निमहा (छुलहा) के जंगल में बीते दिवस सरई के पेडो़ं को काटकर जिम्मेदारों द्वारा साक्ष्य छिपाने का भरसक प्रयास किया गया है। जबकि नियमत: जंगल कि भूमि पर किसी भी पेड़ के कटने पर अपराध पंजीबद्ध कर कटे हुए पेड़ को संरक्षित कर दिया जाता है। जिससे पेड़ पुनः उग सके। किन्तु उक्त स्थान पर काटे गए सरई वृक्ष का साक्ष्य छिपाने का असफल प्रयास जिस तरह से किया गया है। निश्चिततौर पर यह नियम विरुद्ध कारनामों कि गवाही देता है। जिसकी चर्चाएं क्षेत्रभर में सुर्खियां बटोर रही है। वहीं जगंल विभाग के जिम्मेदार स्थानीय अधिकारी द्वारा अभी भी कारनामों पर पर्दा डालने के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अपनाए जा रहे हैं, ऐसा विश्वसनीय सूत्रों ने बताया। उन्ही विश्वसनीय सूत्रों कि मानें तो बिजुरी वनपरिक्षेत्र अधिकारी के सहमति पर चुनिंदा कारिंदे तरह-तरह के कारनामों को अंजाम देकर, वन सम्पदा को नष्ट कर, आमदनी का चारागाह बनाए बैठे हैं।

जिला वन मण्डला अधिकारी सहित मुख्य वन संरक्षक अधिकारी को मामले पर संज्ञान दिखाना आवश्यक है-

बिजुरी क्षेत्र में वन अमला के मूक सहमति से हो रहे भिन्न-भिन्न कारनामों पर जिला वनमण्डला अधिकारी सहित मुख्य वन संरक्षक शहडोल को गम्भीरता से संज्ञान लेना आवश्यक है। जिससे समय रहते वन भूमि पर हो रहे तरह-तरह के प्राकृतिक सम्पदाओं एवं खनिज दोहन पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके।

इनका कहना है।

मुझे जानकारी नही है किस जगह कि बात कर रहे हैं आप।

अनिल केवट।
बीटगार्ड बेलगांव।

इस बात कि जानकारी मुझे आपके द्वारा ही प्राप्त हुयी है। पी.ओ.आर. काटा गया है या नही इसे दिखवाती हूं।

जीतू सिंह बघेल
वन परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

8 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

8 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

9 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

9 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

9 hours ago