कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक, सरकार बनाने का दावा करेगी कांग्रेस

भोपाल

शुक्रवार-शनिवार की देर रात कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश नेता वर्चुअली जुड़े थे। इन नेताओं कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ कर दिया है कि यदि पिछली बार जैसी स्थिति रही तो भी कांग्रेस को ही सरकार बनाना हैं। इसमें विधायकों को दूसरे राज्य ले जाने से लेकर राज्यपाल के सामने सरकार बनाने तक के दावे को लेकर इस बैठक में बातचीत हुई।

सूत्रों की मानी जाए तो खड़गे ने शुक्रवार की रात को करीब 11.30 बजे बैठक ली। इस बैठक में कमलनाथ के अलावा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल शामिल  हुए। यह सभी नेता वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में जुड़े।

इस बैठक में यह तय कर दिया गया है कि यदि सीटों का गणित पिछले चुनाव की ही तरह सामने आया तो कांग्रेस नेताओं को क्या-क्या करना है। सभी को यह साफ कर दिया कि भाजपा से यदि सीटों का अंदर थोड़ा ज्यादा हुआ तो भले ही कितनी ही रात हो राज्यपाल के पास उसी वक्त पहुंच कर सरकार बनाने का दावा कांग्रेस पेश करेगी।  उस स्थिति में बाकी के नेता अपने क्षेत्र के विधायकों से संपर्क में रहकर, यदि ऐसा लगा कि उन्हें बाहर दूसरे राज्य में ले जाना है तो उसकी भी व्यवस्था तत्काल की जाएगी। हर अंचल में यह व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें दूसरे राज्य में ले जाया जा सके।

नेताओं को उनके क्षेत्र की जिम्मेदारी
कांग्रेस के सभी नेताओं को उनके-उनके अंचल की जिम्मेदारी दी गई है। ये नेता अपने अंचल में मौजूद रहेंगे। भोपाल में कमलनाथ, रणदीप सिंह सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह ही रहेंगे। बाकी के नेता अपने क्षेत्र में रहेंगे। वहां के कांग्रेस विधायकों से वे लगातार संपर्क में रहेंगे। जरुरत पड़ने पर अंचल के एक स्थान पर इन्हें चुनाव परिणाम की रात में ही बुलाया जा सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

9 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

9 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

9 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

10 hours ago