मंदसौर में MDMA फैक्ट्री का खुलासा, 1886 किलो केमिकल जब्त, 100 किलो ड्रग्स बनाने की तैयारी पर पुलिस ने किया रोक

मंदसौर 

वायडी नगर पुलिस ने विजय हाउसिंग सोसायटी के एक किराए के मकान में चल रही एमडी ड्रग्स बनाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 1886.6 किलो घातक केमिकल जब्त किया है। जांच में टीसीएसए, एमएमए और एसिटोलोन जैसे रसायनों की पुष्टि हुई.
प्रतापगढ़ निवासी आरोपी श्रेयांस मोगरा ने 1 जनवरी 2026 को खुद को लहसुन-प्याज का व्यापारी बताकर यह मकान लिया था। आरोपी वर्तमान में तस्करी के एक अन्य मामले में प्रतापगढ़ जेल में बंद है।

मामला तब खुला जब मकान मालकिन ललिता जैन ने मकान खाली कराने के लिए पुलिस को आवेदन दिया। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन में टीम ने ताला तोड़ा तो 10 ड्रमों में केमिकल का स्टॉक मिला। पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी।

एमडीएमए के खिलाफ 3 साल में दर्जनों कार्रवाई

ड्रग तस्करों ने अफीम, हीरोइन, ब्राउन शुगर और डोडा चूरा की तस्करी के अलावा अब नए और खतरनाक ड्रग एमडीएमए को स्थानीय तौर पर बनाने की छोटी-छोटी फैक्ट्रियां तैयार कर ली हैं. तस्कर इसे दुनिया भर के बाजारों में खपाने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले 3 सालों के दौरान मध्य प्रदेश के मालवा इलाके के मंदसौर, नीमच और रतलाम जिलों के अलावा राजस्थान के झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में एमडीएमए बनाने की दर्जनभर से ज्यादा फैक्ट्रियां पकड़ी गई.

हाल ही में रतलाम जिले के ग्राम चिकलाना में भारी मात्रा में एमडीएमए की ड्रग बनाने की एक बड़ी फैक्ट्री पर कार्रवाई हुई. यहां चंदन और राष्ट्रीय पक्षी मोर की तस्करी करने का भी खुलासा किया गया. इसके पहले भोपाल में एमडीएमए बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी. उसके कनेक्शन भी मंदसौर जिले से मिलने की बात सामने आई थी. इसी तरह नीमच जिले में भी पिछले 2 सालों के दौरान 4 बड़ी कार्रवाई हुई है. जिनमें पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
2025 में 448 आरोपियों की गिरफ्तारी

6 अक्टूबर 2024 को भोपाल में 1814 करोड़ की एमडीएमए बनाने की फैक्ट्री जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया था. इस मामले के कनेक्शन मंदसौर से जुड़े हुए होने की बात सामने आई थी. पिछले साल 2025 अफीम, हीरोइन, ब्राउन शुगर, स्मैक और डोडा चूरा की तस्करी के मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत 166 प्रकरण दर्ज किए. जिसमें 448 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई.
295 करोड़ की संपत्ति फ्रिज

पुलिस ने इन मामलों में 13273 किलो डोडा चूरा, 61 किलो अफीम, 7 किलो एमडीएमए ड्रग, 2011 किलो गांजा, 55 ग्राम स्मैक, 2 किलो अल्फा झेलम केमिकल जब्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनके कानूनी प्रकरण अभी देश की विभिन्न न्यायालय में चल रहे हैं.

इस मुहिम में मंदसौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इन तस्करों की अवैध संपत्तियों पर कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 295 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की है. साथ ही इस कानून के अंतर्गत बड़े तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने अभी 7 तस्करों के खिलाफ देश की विभिन्न कोर्ट में प्रकरण प्रस्तुत किए हैं.

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: drug

Recent Posts

रायपुर: कोरबा को 37.28 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, 15वें वित्त आयोग के तहत 116 विकास कार्यों को मंजूरी

रायपुर: कोरबा को 37.28 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, 15वें वित्त आयोग के तहत 116 विकास कार्यों को मंजूरी

रायपुर : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत…

19 minutes ago
खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील उच्चहन भूमि…

25 minutes ago
सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय…

29 minutes ago
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को…

50 minutes ago
अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

भोपाल   संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

1 hour ago
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…

1 hour ago