महिला वर्क-फोर्स के रिसोर्स पूल तैयार करने बनेगा ऑनलाइन पोर्टल

भोपाल  
महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में मंत्रालय में म.प्र. वित्त एवं विकास निगम की 79वीं संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्तमान कार्यों की प्रगति तथा निगम के सुदृढ़ीकरण के लिये नवीन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि महिला-बाल विकास विभाग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है। महिला वित्त विकास निगम इसमें अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि निगम के माध्यम से प्रदेश के महिला वर्क-फोर्स के लिये रिसोर्स पूल तैयार करें। निगम ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर प्रदेश की महिला वर्क-फोर्स की कौशल दक्षता का परीक्षण कर उन्हें कुशल, अर्द्ध-कुशल तथ अकुशल श्रेणी में वर्गीकृत करें। अकुशल ओर अर्द्ध-कुशल महिलाओं को प्रशिक्षण दें। सुश्री भूरिया ने कहा कि म.प्र. महिला वित्त एवं विकास निगम प्रदेश के सभी विभागों में महिला वर्क-फोर्स की माँग अनुसार रिसोर्स पूल से कुशल, अकुशल और अर्द्ध-कुशल श्रेणी महिला वर्क-फोर्स को संबंधित विभाग को उपलब्ध करा सकेगा।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये निगम को एक नई भूमिका में आना होगा। विभिन्न विभागों से समन्वय के लिये निगम के अंतर्गत चैनल पार्टनर को सूचीबद्ध करें। उन्होंने दूसरे राज्यों में महिला वित्त विकास निगम की कार्य पद्धति के अध्ययन के लिये टीम भेजकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

महिला वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध संचालक श्रीमती निधि निवेदिता ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित ऐसे उत्पाद, जो गुणवत्तापूर्ण हों एवं विपणन संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति करते हो, का चिन्हांकन कर बाजार से लिंक किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक तौर पर एक या दो उत्पाद जैसे कोदो-कुटकी से निर्मित बिस्कुट, कुकीज, नमकीन आदि, जो आवश्यक लायसेंस एवं पंजीकरण की पूर्ति करते हैं, को ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे अमेजॉन आदि पोर्टल पर जोड़ने की कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में आयुक्त महिला-बाल विकास श्रीमती सूफिया फारुकी वली, महिला वित्त एवं विकास निगम के महाप्रबंधक श्री अरविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को मिल रहा सिंचाई सुविधा का लाभ

CG : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को मिल रहा सिंचाई सुविधा का लाभ

सेलो बोर निर्माण पर 20 हजार रुपये तक अनुदान, फसलों में विविधता से आय में…

2 minutes ago
CG : जिला स्तरीय समर कैंप में बच्चों की प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन

CG : जिला स्तरीय समर कैंप में बच्चों की प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन

हस्तशिल्प, कला, योग, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अधिकारियों ने की मुक्तकंठ से…

7 minutes ago
CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मजबूती…

13 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रायपुर, 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम योग फॉर…

23 minutes ago
CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा रायपुर, पंचायत…

26 minutes ago
CG : नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली वाहनों की विशेष जांच, 14 वाहनों में मिली खामियां

CG : नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली वाहनों की विशेष जांच, 14 वाहनों में मिली खामियां

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूल धमतरी, जिले में नए…

29 minutes ago