खाना परोसने पर नाराज बेटे ने की मां को उतारा मौत के घाट, फिर शव को पेड़ से लटकाया

रतलाम

मध्य प्रदेश से इंसानियत और मानवीय संवेदनाओं को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. रतलाम जिले के एक गांव में 30 वर्षीय व्यक्ति ने रात का खाना नहीं देने पर अपनी मां की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी.

आरोपी ने इस मामला को खुदकुशी का दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया. पुलिस ने शुक्रवार (24 मई) को इस पूरे घटना का खुलासा किया. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार (23 मई) की रात जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर सरावन गांव में हुई थी.

मृतका के पति ने पुलिस में दी शिकायत
इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए सरावन थाने की निरीक्षक नीलम चौघड़ ने मीडिया को बताया कि इस वारदात के संबंध में मृतका के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता महिला के पति मालिया भील ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसके बेटे आशाराम ने देर रात अपनी मां जीवाबाई (65) की हत्या कर दी.

खाना परोसने को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा
सरावन थाने की निरीक्षक नीलम चौघड़ ने बताया कि जांच से पता चला कि रात का खाना परोसने को लेकर आरोपी का अपनी मां से झगड़ा हुआ था. अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपनी मां से झगड़ा किया लेकिन पिता के हस्तक्षेप के बाद चला गया. बाद में जब आरोपी लौटा तो उसने अपनी मां को लाठियों से पीटा और ईंटों से हमला कर दिया.

हत्या के बाद मां के शव को पेड़ से लटकाया
घटना के समय आरोपी के पिता और मृतक महिला के पति सो रहे थे. पुलिस ने बताया कि इस वारादात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने हत्या को आत्महत्या का मामला दिखाने के लिए अपनी मां के शव को घर के आंगन में नीम के पेड़ से लटका दिया. अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

23 minutes ago
MP का ऐतिहासिक बुरहानपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 1000 करोड़ निवेश का मास्टर प्लान तैयार

MP का ऐतिहासिक बुरहानपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 1000 करोड़ निवेश का मास्टर प्लान तैयार

 बुरहानपुर बुरहानपुर शहर ऐतिहासिक और यहां सभी धर्मों के संगम के रूप में जाना जाता…

54 minutes ago
100 साल पुराने मकानों के नीचे बनेगी मेट्रो टनल, अंडरग्राउंड रूट को मिली मंजूरी

100 साल पुराने मकानों के नीचे बनेगी मेट्रो टनल, अंडरग्राउंड रूट को मिली मंजूरी

इंदौर  इंदौर में मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का काम अब तेजी पकड़ने जा रहा है.…

1 hour ago
Indore Honey Trap केस में सभी आरोपी जेल पहुंचे, निजी वीडियो को लेकर नया खुलासा

Indore Honey Trap केस में सभी आरोपी जेल पहुंचे, निजी वीडियो को लेकर नया खुलासा

इंदौर   इंदौर में हनी ट्रैप कहे जा रहे ब्लैकमेलिंग मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए…

1 hour ago
रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स भखारा

रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स भखारा

रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स…

1 hour ago
ट्विशा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- ‘जान चली गई, वजह चाहे जो हो’

ट्विशा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- ‘जान चली गई, वजह चाहे जो हो’

भोपाल  मध्यप्रदेश के चर्चित मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago