पशु मालिक अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़े, अन्यथा होगी कार्यवाही
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में 4 सितंबर को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी पशुपालकों को निर्देशित किया गया है कि यदि आपके पशु खुले में आवारा घूम रहे हैं तो उन्हें आप पड़कर अपने पास सुरक्षित रखें अन्यथा की स्थिति में निकाय द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान जो चलाया जा रहा है उसमें आपके पशु को पकड़कर गौशाला में भेज दिया जाएगा एवं वापस नहीं किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी पशुपालक की होगी।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने कहा कि पशु मालिकों द्वारा अपने पालतू पशुओं को आवारा खुला छोड़ दिया जाता है, जो नगर के मुख्य मार्गों, चौराहों में जमघट लगाकर बैठे रहते है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती है तथा आवागमन में भी असुविधा होती है। पशु पालकों से कहा गया है कि अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़े। अन्यथा की स्थिति में पशुओं के आवारा पाए जाने पर मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत जो कोई भी जानबूझकर अथवा उपेक्षा पूर्वक किसी मवेशी अथवा ऐसे पशु मालिकों को अर्थदण्ड से दण्डित किया जावेगा। जिसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी पशु मालिकों की होगी ।
रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 वाहन को किया गया जप्तबालोद, कलेक्टर…
कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़…
मुख्य अतिथि होंगे दयाल दास बघेल शासकीय एवं निजी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानोंतथा आम…
ओएसडी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने किया शुभारंभ दंतेवाड़ा,…
उज्जैन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर 19…
दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिया नवजात को नया जीवन दंतेवाड़ा, जीवन और मृत्यु के…