लोकसभा चुनाव की घोषणा 15 मार्च के पहले संभावित, मप्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से शुरू होगा कांग्रेस का चुनाव अभियान

भोपाल
लोकसभा चुनाव की घोषणा 15 मार्च के पहले संभावित है। कांग्रेस इसके पहले कुछ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है। इसके लिए रजनी पाटिल की अध्यक्षता में गठित प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक शनिवार को भोपाल में होगी। इसमें प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस की तैयारी पर चर्चा होगी। उधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश आएगी, जिसके साथ ही पार्टी का चुनाव अभियान भी प्रारंभ हो जाएगा।

प्रदेश भर का दौरा करेंगे पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश भर का दौरा करेंगे। सभी संभागीय मुख्यालयों पर सभाएं होंगी। इसकी रूपरेखा को अगले सप्ताह अंतिम रूप दिया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी के साथ ही चुनाव समिति की भी बैठक होगी। इसमें चुनाव अभियान और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। मतदान प्रतिशत तो लगातार घटा ही है, सीटें भी कम होती जा रही हैं। वर्ष 2014 में पार्टी ने दो सीटें जीतीं थीं जो 2019 में एक रह गई।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए सतर्क
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट की जीत को भी पार्टी की कम और कमल नाथ की व्यक्तिगत जीत अधिक माना जाता है। भाजपा इस गढ़ को भेदने में पूरी ताकत भी लगा रही है। उधर, अप्रैल-मई में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास में जुटी है।

कांग्रेस ने समन्वयक नियुक्त किए
पहली बार सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस ने समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इन्हें आम सहमति के आधार पर संभावित दावेदार का नाम प्रस्तावित करने का दायित्व दिया है। अधिकतर समन्वयकों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इनके आधार पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी का प्रयास यह है कि पैनल बनाने की नौबत ही न आए। आम सहमति से एक-एक नाम ही प्रस्तावित किया जाए।

नए चेहरों पर दांव
सूत्रों के अनुसार चुनौती उन सीटों को लेकर अधिक है, जहां पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। यहां भाजपा से मुकाबले दमदार प्रत्याशी उतारना कठिन काम है क्योंकि दिग्गज नेता भी चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल शेष है, इसलिए चुनाव लड़ने का प्रश्न ही नहीं उठता। यही कारण है कि पार्टी नए चेहरों को आगे कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

CG : महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

प्रदेश में हीरा उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाएं हुईं मजबूत वैज्ञानिक अन्वेषण की सफलता…

43 seconds ago
CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

CG : सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर …

जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यवस्थाओं…

2 minutes ago
CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG : जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नेशन फर्स्ट’ संकल्प और सुरक्षा बलों के शौर्य से बस्तर…

3 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु…

6 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

11 minutes ago
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

बस्तर. राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में बस्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश…

32 minutes ago