लेखा विवरणों में किसी भी विसंगति का सुधार भी ऑनलाइन

भोपाल

राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके सामान्य भविष्य निधि लेखाओं के वर्ष 2022-23 के वार्षिक लेखा-विवरण महालेखाकार सामान्य भविष्य निधि कार्यालय की वेबसाइट www.agmp.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिये गये हैं। अधिकारी-कर्मचारी अपनी सीरीज प्रविष्ट कर और एकाउंट नम्बर कॉलम में अपना सामान्य भविष्य निधि लेखा क्रमांक तथा पासवर्ड प्रविष्ट कर लेखा-विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यालय प्रधान महालेखाकार द्वारा सामान्य भविष्य निधि वार्षिक लेखा विवरण की दी गई जानकारी में बताया गया कि लेखा विवरणों में किसी विसंगति के ऑनलाइन सुधार अथवा अन्य शिकायतों के लिये अभिदाता सत्यापित विवरण सहित वेबसाइट पर Pr.Accountant General (A & E)-II में Online Services खोलकर Register Grievances (AG) में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत का निराकरण एक माह में प्रधान महालेखाकार की निगरानी में किया जाता है।

अभिदाता अपनी शिकायत दूरभाष क्रमांक 0751-2432457 और व्हाट्सएप नम्बर 8827409410 पर भी कर सकते हैं। सामान्य भविष्य निधि से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न, आवश्यक आवेदन प्रारूप और अन्य फार्म भी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *