स्कूल परिसर मे असामाजिक तत्वों द्वारा फेकी जा रहीं हैं शराब की बोतलें

 मण्डला
जिला मुख्यालय  के नजदीक ग्राम पंचायत  सेमरखापा मे संचालित  पीएम श्री शास. हाईस्कूल सेमरखापा (मण्डला) में बांड्रीबाल न होने के कारण आसमाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव किया  जा रहा है ।  स्कूल प्रबंधन ने बताया की स्कूल मे वाड्रीवाल न होने के कारण असमाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतलें, मलमूत्र भरकर पाऊच फेक  कर स्कूल परिसर मे  लगातार गंदगी की जा रही  है मिली जानकारी अनुसार  15/06/2024 को लिखित रूप से ग्राम  पंचायत में सूचना  दी गई, परन्तु आज दिनाँक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 विगत  05/08/2014 दिन सोमवार को एवं दिनांक 06/08/2024 दिन मंगलवार को  पानी की टंकी के पास बैठकर गाली – गलौज, जोर जोर से चिल्लाना, सीटी बजाने, अर्द्धमरी बिल्ली को प्राथमिक शाला की खिड़‌की से कमरे मे फेकने से शाला में अध्ययनरत छात्र/छात्रों, शिक्षक डर, दहशत  का माहौल बना हुआ है   शाला में अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा ही साथ ही छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ कभी भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है। समय रहते यदि इन असमाजिक तत्वों की नहीं रोका गया तो छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ कोई बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

         एकीकृत शासकीय पीएम श्री हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य  के के हरदहा द्वारा बताया गया, विद्यालय परिसर मे बाउंड्री वॉल एवं चौकी दार की व्यवस्था न होने से आसपास के असमाजिक तत्वों द्वारा लगातार शाला मे पदस्थ शिक्षिकाओं एवं अध्ययन कर रही बच्चियों को परेशान किया जा रहा है।  हमारे द्वारा लगातार वरिष्ठ कार्यालय से शाला मे बाउंड्री वॉल बनवाने  की मांग की जा रही है पर अभी तक इस विद्यालय मे बाउंड्री वॉल का निर्माण नही हो सका जो पहले फैंसिंग लगवाई गई थी उस भी इन तत्वों द्वारा तोड़ दिया जहां मात्र शोपीस की तरह केवल गेट खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में करीबन  12-13 महिला शिक्षिका और  02 सौ के आसपास बच्चियां अध्ययन कर रही है।

इनका कहना है –

 विद्यालय के आसपास असमाजिक तत्व आये दिन हुजूम लगाकर कक्षा रूम मे पत्थर फेंकने के साथ शराब की बाटल आदि फेंक कर परेशान किया जा रहा है। महिला  शिक्षकों से अभद्रता भी की जाती जिससे खतरा बना हुआ है। जिसकी शिकायत हमने ग्राम पंचायत को की है।

के के हरदहा
प्रभारी प्राचार्य
शास. पीएम श्री विद्यालय
सेमरखापा, मण्डला

 

आपके द्वारा मामला संज्ञान मे लाया गया है इस संबंध मे तुरंत कार्यवाही कर पुलिस थाना को भी सूचित किया जायेगा।

इंजी. कमलेश तेकाम
उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष शिक्षा समिति
जिला पंचायत, मण्डला

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…

20 minutes ago
IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

 इंदौर  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…

29 minutes ago
अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त राजनांदगांव…

35 minutes ago
नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा नैनो यूरिया…

49 minutes ago
मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत…

1 hour ago
PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

नरसिंहपुर   मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 6 जून को बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम…

2 hours ago